छत्तीसगढ़

रायपुर : कैसे होगी छात्र सुरक्षा 100 मीटर का दायरा छोड़िए… यहां कैंपस भीतर ही बिक रहे नशीले पदार्थ

रायपुर विद्यालय-महाविद्यालय (school-college)की चारदीवारी में छात्र (Students)भले ही सुरक्षित हो, लेकिन इससे बाहर निकलते ही दो कदम की दूरी पर ही उन्हें खतरा घेर लेता है। नियमतः शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की नशीली वस्तुएं, पान, गुटखा, तंबाकू आदि पर प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन शहर में कई ऐसे शैक्षणिक संस्थान हैं, जहां मुख्य द्वार से बाहर निकलते ही ठेले-गुमटियों में इनकी बिक्री होती दिख जाएगी। जहां कहीं भी इन सामग्री की बिक्री होती है, वहां असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। और मारपीट, गुंडागगर्दी की स्थिति आए दिन निर्मित होते रहती है। इस सप्ताह की शुरुआत में टैगोर नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर से लौट रहे 11वीं कक्षा के छात्रों को कुछ असमाजिक तत्वों ने दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा। यह स्थिति केवल कोचिंग सेंटर ही नहीं, बल्कि स्कूल-कॉलेज के बाहर भी है। छात्र इनसे परेशान हैं, लेकिन खौफ इतना है कि वे किसी से शिकायत भी नहीं करते। वहीं जिम्मेदार भी इस पर संज्ञान लेना जरूरी नहीं समझ रहे हैं।  1 . रविशंकर शुक्ल विवि के मुख्य द्वार से 100 मीटर के दायरे में भी आपको आसानी से तंबाकू युक्त नशीली चीजें मिल जाएंगी। मुख्य द्वार से भीतर प्रवेश करने के बाद रेलवे आरक्षण केंद्र के पास भी इनकी बिक्री होती नजर आई। यह कैंपस के भीतर ही है। 2 . शासकीय प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विवि परिसर के भीतर स्थित शासकीय विद्यालय के सामने असमाजिक तत्वों का जमावाड़ा लगा रहा। उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नजर नहीं आया। अंदर मासूम बच्चे पढ़ाई करते रहे। 3 . शासकीय विद्यालय देवपुरी में स्कूल के बाउंड्रीवॉल से ही सटाकर ठेला लगा दिया गया है। यहां पान, गुटखा, तंबाकू से लेकर सिगरेट-बिड़ी सबकुछ मिल जाएगा। इसके चलते जो माहौल यहां निर्मित होता है, उससे छात्र दिनभर खतरे में घिरे रहते हैं। 4 . शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला संजय नगर में भी बाउंड्रीवॉल से सटाकर ही ठेला लगाया है। यहां छुट्टी के वक्त शाम के दौरान पान- गुटखे की खरीदीर करते हुए लोग मिल जाएंगे। निगम देता है लाइसेंस रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती ने कहा कि, ठेले और गुमटियों को लायसेंस निगम द्वारा दिया जाता है। यदि किसी स्कूल के समक्ष इस तरह की समस्या है तो संबंधित विभाग से संपर्क कर स्थिति सुधारेंगे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

2 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

3 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

3 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

3 hours ago