छत्तीसगढ़

रायपुर : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा

निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से करने अधिकारियों को दिए निर्देश*

रायपुर, 15 जून 2023 लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गत बुधवार को बेमेतरा जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने 2023-24 के बजट में सम्मिलित सड़क निर्माण कार्य के तहत पूर्ण, अपूर्ण, और प्रगतिरत निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बजट एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय अनुपूरक बजट में सम्मिलित कार्यों की प्राक्कलन की स्थिति की जानकारी ली।
लोक निर्माण मंत्री साहू ने जिले के निर्माणाधीन निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से एवं समय सीमा में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही साहू ने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत ई-श्रेणी पंजीयन, प्रगतिरत कार्य, दिए गए कार्यों इत्यादि विषयों पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप चल रहे विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी और कलेक्टर को समय-सीमा की बैठक में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों सहित अन्य विभिन्न कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। साहू ने जिले के ब्रिज निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्य, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना इत्यादि अन्य विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बैठक में स्थानीय विधायक आशीष कुमार छाबड़ा, कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में फर्जी अंकसूची के सहारे GST विभाग में मिली नौकरी, दो कर्मचारी बर्खास्त

रायपुर में फर्जी अंकसूची के सहारे GST विभाग में मिली नौकरी, दो कर्मचारी बर्खास्त

रायपुर. फर्जी अंकसूची के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई…

14 minutes ago
MP सरकार ने फिर लिया ₹3,600 करोड़ का कर्ज, राज्य पर कुल देनदारी ₹5.61 लाख करोड़ के पार

MP सरकार ने फिर लिया ₹3,600 करोड़ का कर्ज, राज्य पर कुल देनदारी ₹5.61 लाख करोड़ के पार

भोपाल मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने मंगलवार को बाजार से 3,600 करोड़ रुपए…

18 minutes ago
जब्त मवेशियों की कस्टडी पर बड़ा फैसला आएगा, हाईकोर्ट तय करेगी कोर्ट के अधिकार

जब्त मवेशियों की कस्टडी पर बड़ा फैसला आएगा, हाईकोर्ट तय करेगी कोर्ट के अधिकार

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने गोवंश की जब्ती और उनकी अंतरिम कस्टडी को लेकर एक कानूनी सवाल…

1 hour ago
राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित

राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित

राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित 5वीं…

1 hour ago
दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास

दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास

दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास 10 वर्ष…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

जगदलपुर. खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

2 hours ago