छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की टीम तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंची है। इस बार चुनाव का स्लोगन – वोट देहे बर जाबो जी चुनई तिहार मनाबो जी बनाया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता में आगामी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जानकारी दी। उन्होंने सभी वोटर्स को चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लेने का अनुरोध किया।

रेस कांफ्रेंस में निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय, निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल भी मौजूद रहे. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, चुनाव में फेक न्यूज या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजनीतिक पार्टियों से सुझाव आया हुआ है। जो प्रचार मटेरियल आता है उसे भेजने के लिए सिर्फ एक गाड़ी दी जाती है।  इस नियम में शिथिलता लाने की मांग की गई है। 2 किलोमीटर के अंदर बूथ बनाने का भी सुझाव आया है।

उन्होंने बताया 51 जनरल, 29, एसटी, 10 एससी के लिए रिजर्व है। राज्य में कुल 1.9 करोड़ मतदाता हैं। महिला वोटर की संख्या 98.5 लाख है, जो पुरुषों से ज्यादा है। प्रदेश में पुरुष मतदाता 98.2 लाख हैं। प्रदेश में 762 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।  100 साल से ज्यादा उम्र के 2948 मतदाता प्रदेश में हैं। प्रदेश में 4 लाख 43 हजार नए वोटर हैं।

प्रचार में प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील
झूठी न्यूज फैलाने पर निर्वाचन आयोग की कड़ी नजर रहेगी। भारत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टरों को स्ट्रांग सोशल मीडिया सेल बनाने के निर्देश दिए हैं। फेक न्यूज होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गलत अफवाह से चुनाव प्रकिया खराब करने का प्रयास हुआ तो सख्त करवाई होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों से अपील की है कि चुनाव प्रचार में प्लास्टिक का इस्तेमाल न करे, चुनाव में पर्यावरण का ध्यान रखें।

घर पर ही मतदान कर सकेंगे बुजुर्ग
निर्वाचन आयुक्त ने बताया, टॉयलेट, पानी, बाथरूम, हेल्प डेस्क, व्हील चेयर, वॉलंटियर्स सभी बूथ में उपलब्ध रहेंगे। 80 वर्ष से ऊपर के मतदाता घर से मतदान कर सकेंगे। इन्हें 12D फॉर्म भरना होगा। टीम घर आकर मतदान करवाएगी। भरतपुर सोनहत जैसे दुरुस्त इलाके में 112 बूथ ऐसे हैं, जहां सिर्फ 12 वोटर्स हैं। कुल 139 पोलिंग बूथ में 12 मतदाता हैं वहीं 143 पोलिंग बूथ में 5 मतदाता ही हैं. यहां भी आयोग ने मतदान की व्यवस्था की है।

जानिए पोलिंग बूथ

टोटल पोलिंग स्टेशन – 24,109
अर्बन – 4853
रूरल – 19,256
संगवारी – 900
यूथ मैनेज बूथ – 90
दिव्यांग मैनेज बूथ – 90
आदर्श बूथ – 450
वेब कास्टिंग – 12055
बॉर्डर चेक पोस्ट

पुलिस के लिए 23 चेक पोस्ट
एक्ससाइज डिपार्टमेंट – 31
ट्रांसपोर्ट 16
फारेस्ट 35
टोटल 105

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *