छत्तीसगढ़

रायपुर : छत्तीसगढ़ की चेतना के सिर पर सजा मिसेज इंडिया का ताज

छत्तीसगढ़ की चेतना जोशी तिवारी को इस सीजन की मिसेज इंडिया चुन लिया गया है। चेतना ने अपने जवाबों, आत्मविश्वास और बेबाक प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की बहू और इंदौर शहर की बेटी चेतना जोशी तिवारी ने 29 की उम्र में मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीतकर शहर के साथ ही जिला, प्रदेश व देश को गौरवान्वित किया है।

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में देशभर से 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमे चेतना तिवारी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिसेज इंडिया 2023 का ताज अपने सिर पर सजाया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही जिले और प्रदेश में खुशी का माहौल है।

इस प्रतियोगिता में फेमस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने जज के तौर पर हिस्सा लिया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने चेतना की तारीफ भी की। वहीं इस प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप का खिताब दिशा शेट्टी, दूसरा स्थान सोहीन रोहना, तीसरा स्थान नितिका सत्या और चौथा स्थान रुही मरजारा ने हासिल किया।

कौन हैं चेतना जोशी तिवारी
चेतना जोशी इंदौर शहर की रहने वाली है और एक बिजनेसमैन के साथ योग शिक्षक भी है। साथ ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी है। चेतना एमटीवी के रोडीज शो में भी नजर आ चुकी है। आर्ट ऑफ लिविंग की हैप्पीनेस कोर्स की फैकल्टी भी हैं। वे रेनिसा यूनिवर्सिटी में योग स्कूल की एचओडी भी है।

दो साल पहले ही जांजगीर चांपा के निलेश तिवारी पिता राजेश तिवारी से चेतना की शादी हुई थी। चेतना अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक हैं। वह श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट आफ लिविंग से भी जुड़ी हुई हैं। वे आर्ट आफ लिविंग व हैप्पीनेस प्रोग्राम की फैकल्टी को भी प्रशिक्षण देती हैं।

ये सितारे बने थे शो के जज
इस प्रतियोगिता में जजेज पैनल के तौर पर मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, एस. श्रीसंत, चिराग बम्बोट और भावना राव को देखा गया। गौरतलब है कि ‘मिसेज इंडिया इंक’ का आयोजन मोहिनी शर्मा ने किया है, जिन्हें 2016 में मिसेज इंडिया वर्ल्ड चुना गया था। उनका मानना है कि शादीशुदा महिलाओं को अपने सपने पूरे करने के लिए इस तरह का मंच दिया जाना चाहिए।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

5 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

5 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

6 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

7 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

7 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

7 hours ago