रायपुर, 21 अगस्त 2023
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 697.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 21 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1234.1 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 325.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 609.2 मिमी, बलरामपुर में 627.8 मिमी, जशपुर में 556.2 मिमी, कोरिया में 667.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 680.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 810.0 मिमी, बलौदाबाजार में 691.2 मिमी, गरियाबंद में 638.5 मिमी, महासमुंद में 736.2 मिमी, धमतरी में 717.4 मिमी, बिलासपुर में 720.0 मिमी, मुंगेली में 860.3 मिमी, रायगढ़ में 777.9 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 621.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 593.1 मिमी, सक्ती में 591.0 मिमी, कोरबा में 679.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 683.9 मिमी, दुर्ग में 569.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 548.3 मिमी, राजनांदगांव में 777.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 893.6 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 717.7 मिमी, बालोद में 757.7 मिमी, बेमेतरा में 544.1 मिमी, बस्तर में 714.0 मिमी, कोण्डागांव में 612.8 मिमी, कांकेर में 664.4 मिमी, नारायणपुर में 624.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 810.2 मिमी और सुकमा में 1022.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
खंडवा मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…
इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल मध्यप्रदेश…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…