छत्तीसगढ़

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप ईको सिस्टम को देखने जल्द आयेगा ऑस्ट्रिया का दल

छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल ऑस्ट्रिया के दौरे पर
रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप्स ईको सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल ऑस्ट्रिया के दौरे पर है। यह प्रतिनिधिमंडल एडवांटेज ऑस्ट्रिया कार्यक्रम के तहत ऑस्ट्रिया के उद्यमियों और वहां के उद्योग व्यवसाय से जुड़े संस्थाओं से चर्चा कर छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार और स्टार्टअप ईको सिस्टम के बारे में जानकारी देकर उनसे विचार-विमर्श कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने ऑस्ट्रिया के विएना, ग्राज़, लिंज़, इन्सब्रुक शहर का भ्रमण किया और ऑस्ट्रिया के प्रवासी भारतीय साथ ही नवाचार, स्टार्टअप, निवेश तथा व्यवसाय में कार्यरत अनेक संस्थाओं ने बैठक में भाग लेकर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। अपने भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने समस्त ऑस्ट्रिया के अधिकारियों तथा स्टार्टअप्स संचालित करने वाले उद्यमियों, निवेशकों को छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप ईको सिस्टम को देखने के लिए आमंत्रित किया।
छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने यात्रा के दौरान विएना बिज़नेस एजेंसी की जेनिफर ज़हाँग (रीजिनल मैनेजर एशिया), जान जरिगा (स्टार्टअप सर्विस), एलेक्जेंडर वर्गलेस्की (डिजिटल टेक्नोलॉजी) से मुलाक़ात कर विएना तथा ऑस्ट्रिया में कार्यरत स्टार्टअप्स की जानकारी प्राप्त की और छत्तीसगढ़ में विकसित हो रहे स्टार्टअप ईको सिस्टम का ब्योरा भी दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव और चिप्स के सीईओ समीर विश्नोई, 36 आईएनसी के सीईओ अजितेश पाण्डेय, चिप्स के ज्वाइंट सीईओ नीलेश सोनी अधिकारी शामिल हैं।
एडवांटेज ऑस्ट्रिया कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल को इन्वेस्ट ऑस्ट्रिया के निदेशक जैकब सेन्सिक ने इन्वेस्टमेंट इन्वेस्ट प्लान की जानकारी दी। कार्यक्रम के दुसरे चरण में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल के विएना यूनिवर्सिटी का भी भ्रमण किया और वहां के इकोनॉमिक एंड बिज़नेस के प्रोफेसर रोडोल्फ डोमोटोर, डायरेक्टर ॅन् ने एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम में यूनिवर्सिटी के क्रियाकलाप के बारे में जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने कारमेन गोबी वाईस प्रेसिडेन्स ऑस्ट्रियन फ़ेडरल कनोमिन्स चैम्बर से स्टार्टअप ईको सिस्टम और निवेश के बारे में विशेष तौर पर चर्चा की।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

31 minutes ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

2 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

3 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

3 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

3 hours ago