रायपुर। अगर आप छत्तीसगढ़ में रहते हैं और आप आज ट्रेन से कहीं सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। रेलवे ने आज कई लोकल गाड़ियों को रद्द कर दिया है। दरअसल, सरोना से कुम्हारी के बीच नॉन इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन कार्य किया जा रहा है। यही वजह है कि रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक सरोना और कुम्हारी के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग और अन्य अधोसंरचना विकास के तहत कई कार्य किए जाएंगे। इसलिए रायपुर और दुर्ग से गुजरने वाली 17 गाड़ियों को रद्द किया गया है। इनमें रायपुर-दुर्ग और दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर और अन्य स्पेशल ट्रेन शामिल है। इसके अलावा रायपुर से बिलासपुर पैसेंजर भी आज रद्द रहेगी। साथ ही डोंगरगढ़ लोकल ट्रेन आज रायपुर नहीं आयेगी। यह ट्रेन सिर्फ दुर्ग से डोंगरगढ़ तक चलेगी। वहीं अंतागढ़ पैसेंजर आज रायपुर नहीं आयेगी। यह ट्रेन दुर्ग से अंतागढ़ तक चलेगी।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…