छत्तीसगढ़

रायपुर : प्रशिक्षणार्थियों ने दैनिक जीवन में योग के प्रभाव और फायदों को जाना

योग आयोग द्वारा सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

रायपुर, 21 जुलाई 2023

योग आयोग द्वारा सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा रायपुर के वी.आई.पी. रोड फुण्डहर स्थित योग भवन में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में योग प्रशिक्षकों और विशेषज्ञों द्वारा दैनिक जीवन में योग के प्रभाव और फायदों के संबंधों में बताया जा रहा है। शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को डॉ. दिनेश नाग ने योग के साथ आयुर्वेद के संबंध व प्रभाव के बारे में बताया और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा जैन ने प्रसव के दौरान योग की भूमिका विषय पर विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही लच्छू राम निषाद ने यम, प्रत्याहार, धारणा पर प्रकाश डाला, सी. एल. सोनवानी ने षटकर्म के बारे में बताया। इस अवसर पर योग आयोग के सचिव एम. एल. पाण्डेय सहित योग प्रशिक्षकगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि रायपुर, बिलासपुर एवं बस्तर संभाग के सफल आयोजन के बाद सरगुजा संभाग के प्रशिक्षणार्थियों के लिए सात दिवसीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सरगुजा संभाग के सभी जिलों से लगभग 130 प्रतिभागी शामिल हुए हैं। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 15 जुलाई को शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला के मुख्य पुजारी इंदुभवानंद जी महाराज के मुख्य आतिथ्य और छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए नियमित योग करना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है।

kgnews

Recent Posts

CG : जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की जा रही है निरंतर कार्रवाई

CG : जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की जा रही है निरंतर कार्रवाई

रेत के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 03 वाहन को किया गया जप्तबालोद, कलेक्टर…

2 minutes ago
CG : ग्राम नेवरा का अद्यतन नक्शा-खसरा का अंतिम प्रकाशन

CG : ग्राम नेवरा का अद्यतन नक्शा-खसरा का अंतिम प्रकाशन

कोण्डागांव, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत छत्तीसगढ़…

5 minutes ago
CG : 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : 21 जून को जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्थानीय इंडोर स्टेडियम महासमुंद में आयोजित

CG : 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : 21 जून को जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्थानीय इंडोर स्टेडियम महासमुंद में आयोजित

मुख्य अतिथि होंगे दयाल दास बघेल शासकीय एवं निजी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानोंतथा आम…

7 minutes ago
CG : कटेकल्याण थाना परिसर में पुलिस परिवारों के लिए नवनिर्मित शासकीय आवास का हुआ लोकार्पण

CG : कटेकल्याण थाना परिसर में पुलिस परिवारों के लिए नवनिर्मित शासकीय आवास का हुआ लोकार्पण

ओएसडी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने किया शुभारंभ दंतेवाड़ा,…

11 minutes ago
उज्जैन में एक्शन मोड में CM मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर, कई विभागों की होगी हाई लेवल समीक्षा

उज्जैन में एक्शन मोड में CM मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर, कई विभागों की होगी हाई लेवल समीक्षा

उज्जैन   मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर 19…

20 minutes ago
CG : मौत के मुंह से लौट आई नन्ही जान

CG : मौत के मुंह से लौट आई नन्ही जान

दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दिया नवजात को नया जीवन दंतेवाड़ा, जीवन और मृत्यु के…

22 minutes ago