रायपुर, 6 जुलाई 2023
राज्य शासन द्वारा धमतरी जिले के प्राकृतिक आपदा से पीड़ित चार परिवारों के लिए चार-चार लाख रूपए प्रति परिवार के मान से 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत तहसील भखारा के ग्राम मंडेली की सरस्वती साहू की आग से जलने से मृत्यु होने के फलस्वरूप उनके पति धर्मेन्द्र साहू कोे, ग्राम देवरी के नारायण बैस की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी दामिनी बैस कोे, ग्राम भैंसबोड़ के भूषण साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी धनेश्वरी साहू को और ग्राम सिहाद के लोकेश कुमार रात्रे की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी लक्ष्मी रात्रे को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
- 20 जून तक जारी रहेंगे विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, वृहद पंजीकरण शिविर…
रायपुर, अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत पर धमतरी जिले में खनिज विभाग ने त्वरित कार्रवाई…
रायपुर श्रम विभाग, बीजापुर द्वारा कल सामुदायिक सांस्कृतिक भवन, बीजापुर में श्रमिकों के सामाजिक एवं…
रायपुर, अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर बलौदाबाजार जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की…
कोंडागांव : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नूपुर राशि पन्ना द्वारा नीट परीक्षा के दौरान कोलाहल…
क्षेत्र के 178 हेक्टेयर में मिलेगी सिंचाई सुविधा रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में सिंचाई…