छत्तीसगढ़

रायपुर : भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आज छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर हो सकता है अनोखा फैसला

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार शाम को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में होने जा रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा आलाकमान केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में इस वर्ष के अंत तक छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक अनोखा फैसला कर सकती है।

सामान्य तौर पर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक विधानसभा और लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर विचार विमर्श करने के लिए बुलाई जाती है । इस तरह की बैठक आम तौर पर चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने के बाद ही बुलाई जाती रही है, लेकिन इस बार पार्टी ने केंद्रीय चुनाव समिति की यह बैठक ऐसे समय में बुलाई है, जब किसी भी राज्य में चुनावी कार्यक्रम या यूं कहे की चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी 2 से 3 महीने के लगभग का वक्त बचा हुआ है।

ऐसे में पार्टी आलाकमान द्वारा बुलाई गई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से सभी अचंभित हैं। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि बुधवार को होने वाली पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में इन दोनों राज्यों की उन कमजोर सीटों को लेकर विचार मंथन किया जाएगा जिन सीटों पर पार्टी को या तो कभी भी जीत हासिल नहीं हुई है या अगर पार्टी जीती भी है तो जीत का अंतर बहुत कम रहा है।

बताया जा रहा है कि पार्टी इस बार एक अनोखा फैसला करते हुए इन कमजोर सीटों के लिए पहले ही अपने उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर लेना चाहती है। इन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भले ही अभी पार्टी द्वारा नहीं की जाए, लेकिन पार्टी संगठन के द्वारा इन नेताओं तक सूचना भिजवा दी जाएगी और उसके बाद ये नेता पार्टी संगठन और पार्टी नेतृत्व के साथ मिलकर उस कमजोर सीटों पर अपना अपना अभियान शुरू कर देंगे, ताकि चुनावी कार्यक्रम शुरू होने के समय भाजपा के उम्मीदवार कांग्रेस उम्मीदवारों की तुलना में काफी आगे रहे और शुरुआत से ही बढ़त बना सके।

बुधवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ को लेकर होने वाली बैठक के दौरान मौजूद रह सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

3 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

4 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

4 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

5 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

5 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

5 hours ago