छत्तीसगढ़

रायपुर : भाजपा नेता खुद तो कर्जमाफी का फायदा लेते है, किसानों की कर्जमाफी का विरोध करते है

*जब किसानों को सहूलियत मिलती है, भाजपा विरोध में खड़ी हो जाती है *कर्जमाफी और 20 क्विंटल धान खरीदी का भाजपा विरोध कर रही गांवो से ही शहरों की खुशहाली का मार्ग खुलेगा रायपुर/26 अक्टूबर 2023। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के नेता कर्जमाफी का विरोध कर रहे, लेकिन जब कांग्रेस सरकार किसानों के लिये योजना घोषित करती है तो भाजपा के नेता सबसे पहले उसका फायदा उठाते है। 2500 में धान खरीदी का फायदा भाजपा के नेता उठाते है। पिछली बार भाजपा के सारे नेताओं ने कर्ज माफी का लाभ लिया था, रमन सिंह, धर्मलाल कौशिक सहित भाजपा के छोटे- बड़े 2000 से अधिक नेताओं ने कर्जमाफी योजना का लाभ लिया था। जब- जब किसानों को सहूलियत देने की बात आती है तो भाजपा के पेट में दर्द क्यो होता है? प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब कांग्रेस ने किसानों के धान 2500 रूपये में खरीदी शुरू किया। तब भाजपा केन्द्र सरकार ने आदेश जारी कर दिया कि 1 भी रूपये धान की कीमत समर्थन मूल्य से ज्यादा नहीं दे सकते है। जबकि राज्य सरकार किसानों अपने संसाधन से दे रही थी। जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की, तो फरमान आ गया 86 लाख मीट्रिक टन जो लेने वाले थे नही लेंगे, 61 लाख मीट्रिक टन लेंगे, धान का कोटा घटा दिया। बार- बार भाजपा किसानों का विरोध क्यों करती है, भाजपा का किसानो से इतनी नफ्रत क्यो है? कांग्रेस सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से सब्सिडी देती है। तब भी केन्द्र सरकार जांच करवाती है कि यह धान का बोनस तो नही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस किसानों का कर्जा माफी की निर्णय लिया है, तो भाजपा उस पर भी सवाल खड़ा कर रही है? ऐसे समय जबकि पूरा देश कोरोना के समय तबाह हुआ है। बड़े- बड़े उद्योगपतियो के उद्योग बंद हो गये है। बड़े- बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद हो गये थे। अच्छे- अच्छे लोगों की कमर टूट गयी थी। किसानों को सहूलियत दी जा रही तो भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है? बड़े- बड़े उद्योगपतियों का हजारों करोड़ो का कर्ज माफ कर देते है। जब भाजपा अपने मित्रों को रवड़ी खिलायेंगे तो भाजपा को कोई दिक्कत नही है और किसानों का कर्जा माफ हो रहा तो भाजपा को तकलीफ हो रही, सवाल खड़ा कर रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के संसाधनों का पहला अधिकार हमारे अन्नदाता का है और कांग्रेस पार्टी इस काम को करते रहेगी। भाजपा कितना भी विरोध करे। हम किसानों को उनकी ऊपज की पूरी कीमत देंगे। हम किसानों का कर्जा माफ करेंगे। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से हम किसानों की मदद करेंगे। किसानों का दाना-दाना धान भी खरीदेंगे। भाजपा को विरोध करना है करती रहे। किसानों को उनकी ऊपज की कीमत देने पर किसानों की खुशहाली से पूरे प्रदेश में खुशहाली है, गांवो से शहरों की अर्थव्यवस्था मजबूत होने के रास्ते खुलते है। सुशील आनंद शुक्ला अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

4 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

4 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

4 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

4 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

5 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

5 hours ago