भारत जोड़ो यात्रा की गुरूवार को पहली वर्षगांठ है। कांग्रेस इसे पूरे प्रदेश में बड़े धूमधाम से मना रही है।
इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रायपुर शहर के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉकों में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई।
भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में गांधी मैदान से की गई। इस यात्रा में पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय भी शामिल हुए। ये यात्रा कोतवाली चौक, सदर बाजार से होते हुए आजाद चौक पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
वहीं रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा के नेतृत्व में देवेंद्र नगर से भारत जोड़ो यात्रा निकली गई। विधायक जुनेजा ने कहा नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का संदेश दिया।
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…
रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…
भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…