छत्तीसगढ़

रायपुर : माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का कौशल विकास प्रशिक्षण प्रारंभ

छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा विज्ञान रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के सहयोग से दिया जा रहा है प्रशिक्षण

रायपुर, 22 अगस्त 2023

माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के कौशल विकास और ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ स्कूली विद्यार्थियों को विज्ञान विषय लेने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का प्रारंभ 22 अगस्त को हुआ। छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में आयोजित यह कार्यशाला 25 अगस्त तक चलेगी। कार्यशाला में प्रस्तुतियों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए शिक्षण संसाधनों को पाठ्यक्रम के साथ एकीकृत करने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण भी शामिल किया गया है।  जिसका उपयोग वे कक्षा में पारंपरिक चौक-एंड-टॉक पद्धति के विकल्प के रूप में कर सकते हैं।
      यूसुफ हामिद इंस्पिरेशनल साइंस प्रोग्राम भारत में विज्ञान शिक्षकों के लिए रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री का व्यावसायिक विकास पाठ्यक्रम है। रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री, यू.के. रसायन विज्ञान और रसायन विज्ञान शिक्षा को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहा है। जिनके मास्टर प्रशिक्षकों ने भारत के कुछ सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के साथ मिलकर विज्ञान शिक्षकों को अपने कौशल को बढ़ाने और छात्रों को विश्वविद्यालय में विज्ञान का अध्ययन करने के लिए प्रेरित करने में मदद करने के लिए इस कार्यक्रम को विकसित किया है। रॉयल सोसाइटी टीचर डेवलपर्स भारत भर के स्कूलों में विज्ञान शिक्षकों के लिए कार्यशालाएं आयोजित कर रहे हैं. जिससे उन्हें माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्तर पर छात्रों के लिए विज्ञान को अधिक रोचक और आकर्षक बनाने की तकनीकें दी जा रही है। प्रशिक्षण कार्यशालाएँ निःशुल्क प्रदान की जा रही है और इनमें सस्ते और आसानी से उपलब्ध होने वाले योजनाएँ शामिल है।
    छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की वैज्ञानिक डॉ. जे.के. राय, ने कार्यशाला के आयोजन की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उद्घाटन भाषण में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री एस.एस. बजाज ने कार्यक्रम के बारे जानकारी देते हुए दिलचस्प तरीके से विज्ञान पढ़ाने के लिए शिक्षकों को अपने कौशल को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। श्री बजाज ने शिक्षकों को कार्यशाला के दौरान रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री द्वारा प्रदान की गई तकनीकों को उचित तरीके से सीखने की सलाह दी। जिनका उपयोग कक्षा में अधिक प्रभावी शिक्षण के लिए किया जा सकता है। रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री बेंगलोर की टीचर डेवलपर जया स्वामीनाथन ने रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के यूसुफ हामिद प्रेरणादायक विज्ञान व्यावसायिक विकास पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होेंने इस पाठ्यक्रम को भारत में कैसे लागू किया गया है इस बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेन्टर के वैज्ञानिक एवं अधिकारी तथा रायपुर जिले के विज्ञान शिक्षक शामिल हुए।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

10 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

10 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

10 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

10 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

10 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

10 hours ago