रायपुर 14 जनवरी 2024


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तातापानी स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा- अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। साय आज संक्रांति परब तातापानी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर तातापानी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री साय ने तपेश्वर महादेव पर जल का अर्घ्य देकर तपेश्वर महादेव के विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
पतंगबाजी का लिया आनन्द
मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान स्वामी आत्मानन्द एवं जवाहर नवोदय स्कूल के बच्चों के साथ चकरी एवं मांझा थाम कर पतंगबाजी का आनन्द लिया।
चारपाई में बैठकर तिलकुट और लड्डू का उठाया लुत्फ
मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में चारपाई पर बैठकर तिलकुट और तिल के लड्डू का लुत्फ उठाया। ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान के साथ तिलकुट व तिल के लड्डू को खाया जाता है।
रायपुर । राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला…
बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित हत्या की साजिश मामले में पुलिस को बड़ी…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार काे दुर्ग और बेमेतरा जिले के…
राजनांदगांव , डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम परना में श्रद्धा, भक्ति व आध्यात्मिक वातावरण के बीच…
राजनांदगांव | स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए पहुंची टीम रोजाना वार्डों में पहुंचकर लोगों का फीड…
राजनांदगांव , जिलेभर में विभिन्न प्रकार की संस्था और ट्रस्ट के माध्यम से किसान सरकारी…