छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली जिले के पथरिया में छत्तीसगढ राज्य लोधी समाज के नवनिर्वाचित सामाजिक पदाधिकारियों के शपथग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए

रायपुर 14 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली जिले के पथरिया में छत्तीसगढ राज्य लोधी समाज के नवनिर्वाचित सामाजिक पदाधिकारियों के शपथग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का लोधी समाज के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा सहित समाज के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना वोहरा, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा, पर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक तोखन साहू भी उपस्थित थे। हेलीपेड पहुंचने पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के नवनिर्वाचित सामाजिक पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का यह दिन पावन दिन है। मकर संक्रांति की आपको हार्दिक शुभकामनाएं। समाज की कर्मठता के कारण  कारण लोधी समाज आगे बढ़ रहा है। लोधी समाज का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा। आपने हम पर विश्वास जताया हम मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहे है। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया है। इसी तरह पी.एस.सी. घोटाले की जांच का निर्णय लिया गया है। ऐसे तमाम कार्य जिसका हमने वादा किया था उसे पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहे है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : पत्नी से नाराज होकर घर से निकल गया था पति, पुलिस ने ढूंढ निकाला…

राजनांदगांव : पत्नी से नाराज होकर घर से निकल गया था पति, पुलिस ने ढूंढ निकाला…

राजनांदगांव छुरिया । पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में घर से भाग निकले व्यक्ति…

14 minutes ago
CG : महासमुंद में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 3 खाईवाल गिरफ्तार

CG : महासमुंद में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 3 खाईवाल गिरफ्तार

महासमुंद । जिले की सांकरा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन…

17 minutes ago
CG : गर्मी से राहत पाने नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत

CG : गर्मी से राहत पाने नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत

बलरामपुर । गागर नदी में नहाने गए एक युवक के डूबने का मामला सामने आया…

21 minutes ago
CG : जगदलपुर-सुकमा हाईवे में आवागमन ठप, वाहन में विशालकाय पेड़ गिरा

CG : जगदलपुर-सुकमा हाईवे में आवागमन ठप, वाहन में विशालकाय पेड़ गिरा

जगदलपुर । जगदलपुर-सुकमा राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई है. दरअसल, दरभा बाजार…

25 minutes ago
CG : कल शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश

CG : कल शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश

गरियाबंद । जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत छुरा के ग्राम…

33 minutes ago
CG : खाद चोरी, डॉग स्क्वाड लेकर सहकारी गोदाम पहुंची पुलिस

CG : खाद चोरी, डॉग स्क्वाड लेकर सहकारी गोदाम पहुंची पुलिस

बालोद । मानसून अभी पहुंचा नहीं है, लेकिन किसान अपनी तैयारी में जुट गए हैं.…

38 minutes ago