छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर 27 जून 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ से बालोद के चिन्मय ठाकुर, कांकेर से धनंजय साहू, सक्ति से सौरभ कपूर, रायपुर से कुशाग्र गर्ग व भिलाई से प्रिंस बत्रा को चार वर्षों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि विगत 10 जून को आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड सम्पन्न हुई। जुलाई माह में वे कार्यभार ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री ने नवनीयुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में आपका चयन राज्य के युवाओं को देश सेवा के लिए आगे आने प्रेरित करेगा। इस अवसर पर पूर्व सैनिक ननकू राम साहू, भूपेंद्र ठाकुर, नवीन गर्ग, राज कपूर सहित नवनियुक्त अधिकारियों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

11 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

11 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

12 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

13 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

13 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

13 hours ago