रायपुर। प्रदेश में डायरिया तेजी से पांव पसार रहा है. लोगों को डायरिया डराने लगा है. जिला अस्पताल पंडरी में डायरिया के 10 मरीज़ भर्ती हुए हैं. लगातार मिल रहे मरीजों से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. अभी लगभग सभी मरीज़ स्टेबल बताए जा रहे हैं. डॉक्टर दीक्षिता त्रिपाठी ने बताया कि इमरजेंसी में दो दिनों में 10 मरीज़ पहुंच चुके हैं. कुछ ICU में भर्ती हैं, कुछ मरीज़ नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं. इनमें एक प्रेग्नेंट महिला भी डायरिया से संक्रमित है. सभी लाभांडी में डायरिया से संक्रमित हुए हैं. वहीं डॉक्टर प्रवालिका ने बताया, जब मरीज़ हॉस्पिटल पहुँच थे तो हालात गंभीर थी. पानी जैसे उल्टी और दस्त के शिकार हैं. बॉडी डी-हाइड्रेट हो चुकी थी. लगातार सलाइन चढ़ाया जा रहा है. 24 घंटे निगरानी में मरीज़ों को रखा गया है. रिकवरी पेशेंट के कंडीशन पर डिपेंड करता है. युवा जल्दी रिकवर हो जाते हैं. अन्य बीमारी से ग्रसित लोगों को रिकवरी करने में समय लगता है.
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं…
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…