छत्तीसगढ़

रायपुर में एक और मर्डर : गाड़ी टकराने की वजह से हुआ विवाद, युवक ने मारा चाकू, हत्यारा गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सदर बाजार क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने जानलेवा मोड़ ले लिया है। बुढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर गली में रविवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सूजन सरकार के रूप में हुई है, जो सराफा कारीगर के यहां कारीगर का काम करता था। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक संदिग्ध युवक की गतिविधियां सामने आईं। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी की पहचान दीपक लोहार उर्फ गप्पू (22 वर्ष), निवासी गोबरा नवापारा, के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच दीपक और सूजन सरकार के बीच रास्ते में टकराने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान दीपक ने अपने पास रखे धारदार हथियार से सूजन पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने दीपक लोहार को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 112/25, धारा 103 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

मृतक सूजन सरकार शांति नगर पश्चिम, थाना बाली, जिला हावड़ा (पश्चिम बंगाल) का निवासी था और रायपुर में सराफा व्यवसाय में कारीगरी का कार्य कर रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है, और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या घटना पूर्व नियोजित थी या फिर आवेश में की गई हत्या।

Raman dwivedi

Recent Posts

Rajnandgaon : कचरा संग्रहण केन्द्र में दारू पार्टी, CMO ने जांच के दिए निर्देश …

Rajnandgaon : कचरा संग्रहण केन्द्र में दारू पार्टी, CMO ने जांच के दिए निर्देश …

डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे…

2 minutes ago
CG : भूमिहीन और किसानों को मिल रहा विष्णु भैया का साथ …

CG : भूमिहीन और किसानों को मिल रहा विष्णु भैया का साथ …

रायपुर। CM विष्णुदेव साय द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग के कल्याण के लिए प्रभावी और…

15 minutes ago
CG : विधानसभा का मानसून सत्र : CM साय आज CG मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे …

CG : विधानसभा का मानसून सत्र : CM साय आज CG मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे …

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है. प्रश्नकाल में विभिन्न…

19 minutes ago
राजनांदगांव : कॉम्बिंग गश्त में 89 असामाजिक तत्वों की जांच, 110 जवानों की चार टीमों ने की कार्रवाई …

राजनांदगांव : कॉम्बिंग गश्त में 89 असामाजिक तत्वों की जांच, 110 जवानों की चार टीमों ने की कार्रवाई …

राजनांदगांव l जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार रात…

23 minutes ago
राजनांदगांव : जुलाई के पहले 7 दिन 216 मिमी बारिश, दूसरे 7 दिन 5 मिमी ही बरसे बादल …

राजनांदगांव : जुलाई के पहले 7 दिन 216 मिमी बारिश, दूसरे 7 दिन 5 मिमी ही बरसे बादल …

राजनांदगांव l जिले में बारिश पर ब्रेक लग गया है। बीते 7 दिनों में सिर्फ…

25 minutes ago
राजनांदगांव : जनदर्शन: अतिक्रमण हटाने व पीएम आवास दिलाने की मांग …

राजनांदगांव : जनदर्शन: अतिक्रमण हटाने व पीएम आवास दिलाने की मांग …

राजनांदगांव l कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए…

32 minutes ago