छत्तीसगढ़

रायपुर : युवा राष्ट्र निर्माण में भागीदार बने और अपने देश पर गर्व करें- राज्यपाल श्री हरिचंदन

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आना चाहिए और राष्ट्र निर्माण में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि उन्हे देश के प्रति गौरवान्वित होना चाहिए। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने सीआईआई और यंग इंडियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान उक्त उद्गार व्यक्त किये।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया को शांति का संदेश दे रहा है उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए जी-20 सम्मेलन में भारत की समृद्ध विरासत एवं प्रजातांत्रिक व्यवस्था से सभी देशों के जी-20 देशों के नेतृत्व कर्ता के रूप में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। जी-20 देशों के सम्मेलन के सफल आयोजन ने हमारे देश की साख को बढ़ाया है। यह वर्ष भारत के लिए अवसर लेकर आया है कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम‘् के हमारे विचार को साकार करें और पृथ्वी को सुरक्षित एवं हरित बनाने में अपने योगदान को विश्व में मान्यता दिलाये, जिसमे युवाओं की अहम भूमिका होगी।
    राज्यपाल ने कहा कि युवा देश की जीवंत क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है, जो प्रगति और समृद्धि के भावी वास्तुकारों का प्रतीक है। उनकी जीवटता, रचनात्मकता और अनुकूलनशीलता हमारे समाज के लिए अमूल्य संपत्ति हैं। हालाँकि, इस क्षमता का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए, उन्हें सही कौशल के साथ सशक्त बनाना महत्वपूर्ण है। युवाओं को कौशल प्रदान करना न केवल उन्हें आधुनिक नौकरी बाजार की मांगों को पूरा करने के लिए तैयार करता है बल्कि नवाचार, उद्यमशीलता और समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देता है।
उन्होने कहा कि देश के एक करोड़ से अधिक युवा प्रशिक्षित होकर आत्मनिर्भर बने हैं। उभरते उद्यमियों और छात्रों के लिए ‘‘प्रधानमंत्री युवा उद्यमिता विकास अभियान योजना‘‘ शुरू की गई है। हमारा धैर्य और प्रतिबद्धता ही हमारे देश को सफलता के शिखर पर ले जाएगी। उन्होने कहा कि हमें मजबूत, जागरूक और सक्षम बनने के लिए मिलकर काम करना होगा। जीवन में सफल होने के बाद युवाओं को समाज और राष्ट्र को कुछ लौटाना चाहिए।
इस अवसर पर सीआईआई के चेयरमेन श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, यंग इंडियन के श्री आलोक अग्रवाल ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। राज्यपाल ने राज्य की विभिन्न औद्योगिक ईकाईयों एवं संस्थाओं को पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा मानकों के संदर्भ मंे उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर शिक्षाविद्, विद्यार्थी, औद्योगिक इकाइयों  के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रेरणा स्कूल की दृष्टिबाधित बालिकाओं ने सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

kgnews

Recent Posts

CG : मौत के मुंह से लौट आई नन्ही जान

CG : मौत के मुंह से लौट आई नन्ही जान

दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दिया नवजात को नया जीवन दंतेवाड़ा, जीवन और मृत्यु के…

10 seconds ago
CG : जिले से जनजातीय अभ्यर्थियों को एनएमडीसी सीएसआर के अंतर्गत दिया जाएगा कौशल विकास प्रशिक्षण

CG : जिले से जनजातीय अभ्यर्थियों को एनएमडीसी सीएसआर के अंतर्गत दिया जाएगा कौशल विकास प्रशिक्षण

टूल इंजीनियरिंग एवं डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग हेतु 25 जून तथा कन्वेंशनल एवं सीएनसी मशीनिस्ट के लिए…

4 minutes ago
CG : मेटापाल-1 में 20 जून को लगेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का पंजीकरण शिविर

CG : मेटापाल-1 में 20 जून को लगेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का पंजीकरण शिविर

आयुष्मान, पीएम आवास, पीएम सूर्यघर सहित विभिन्न योजनाओं के लिए होगा पंजीयन, नागरिकों से अधिकाधिक…

7 minutes ago
CG : आधार सेवाओं के बेहतर संचालन हेतु जिले में इन हाउस मॉडल लागू, इच्छुक ऑपरेटरों से आवेदन आमंत्रित

CG : आधार सेवाओं के बेहतर संचालन हेतु जिले में इन हाउस मॉडल लागू, इच्छुक ऑपरेटरों से आवेदन आमंत्रित

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में आधार सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य…

9 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को असेंबली हॉल पेण्ड्रा में

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को असेंबली हॉल पेण्ड्रा में

विधायक प्रणव कुमार मरपची होंगे मुख्य अतिथि गौरेला पेंड्रा मरवाही, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आगामी…

16 minutes ago
CG : अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक ने किया जहर का सेवन, हालत स्थिर, जांच के आदेश

CG : अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक ने किया जहर का सेवन, हालत स्थिर, जांच के आदेश

रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल तहसील के ग्राम सिनोधा में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ…

20 minutes ago