शासकीय भूमि के आबंटन संबंधी 10 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी

  रायपुर, 21 जुलाई 2023

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में शासकीय भूमि के आबंटन  प्रस्तावों पर विचार हेतु अंतर्विभागीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री अग्रवाल ने शासकीय भूमि के आबंटन संबंधी 10 प्रस्तावों पर अधिकारियों के साथ चर्चा कर भूमि आबंटन को स्वीकृति दी।
     इस अवसर पर सचिव राजस्व  नीलम नामदेव एक्का, विशेष सचिव वित्त शीतल शाश्वत वर्मा तथा आवास एवं पर्यावरण विभाग के उपसचिव सी. तिर्की उपस्थित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *