जल संसाधन विभाग में 50 नए पदों के सृजन को मिली अनुशंसा
‘राज्य बांध सुरक्षा संगठन’ हेतु सृजित किये गये हैं पद
रायपुर, 25 अगस्त, 2023
जल संसाधन विभाग अंतर्गत ‘राज्य बांध सुरक्षा संगठन’ हेतु 50 पदों के सृजन की अनुशंसा की गई है। इनमें मुख्य अभियंता के एक पद के साथ अधीक्षण अभियंता (नागरिक) और अधीक्षण अभियंता(विद्युत/यांत्रिक) के एक-एक पद शामिल हैं। ‘राज्य बांध सुरक्षा संगठन बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 अंतर्गत बांध संबंधी आपदाओं के रोकथाम, बांधों की निगरानी, बांधों के निरीक्षण के साथ इनके संचालन व रखरखाव के लिए बनाये गये ‘राज्य बांध सुरक्षा’ संगठन हेतु इन पदों को सृजित किया गया है। इस संबंध में पद सृजन समिति की बैठक 3 अगस्त को आयोजित हुई थी।
अन्य सृजित पदों में कार्यपालन अभियंता (नागरिक) के 3, कार्यपालिक अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) के 2, भूविज्ञानी (प्रतिनियुक्ति से) के 1, सहायक अभियंता (नागरिक) के 6, सहायक अभियंता(विद्युत/यांत्रिक) के 3, निज सहायक के एक, सहायक मानचित्रकार (नागरिक) के 6, सहायक मानचित्रकार(विद्युत/यांत्रिक) के 2, सहायक वर्ग 3 के 8, वाहन चालक के 8, भृत्य के 6 और फर्राश के एक पद शामिल हैं।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…