रायपुर : शिक्षक विहीन स्कूलों को मिले शिक्षक, प्रेमनगर में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार की युक्तियुक्तकरण नीति के तहत यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस पहल से न केवल विद्यालयों को बल मिला है, बल्कि विद्यार्थियों को अब नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। यह सीधे तौर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और प्रदेश में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने की दूरदृष्टि को दर्शाता है। उनका यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर ऊपर उठाने और हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की सरकार के संकल्प को मजबूत करता है।

सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विकासखंड में, उन स्कूलों को अब शिक्षक मिल गए हैं जो लंबे समय से शिक्षकों की कमी का सामना कर रहे थे। इस योजना के अंतर्गत, विभिन्न प्राथमिक शालाओं में शिक्षकों की पदस्थापना की गई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से चल सकेगी। ग्राम पंचायत दुर्गापुर के प्राथमिक शाला कांदाबाड़ी में सोमार साय और बैजनाथ सिंह को पदस्थ किया गया है। वहीं ग्राम पंचायत नवापाराकला के प्राथमिक शाला पीपरडाड़ में किशुन राम मराबी और राजेंद्र जायसवाल ने कार्यभार संभाला है। ग्राम पंचायत रामेश्वरनगर के प्राथमिक शाला सोहरगढ़ई में रामेश्वर पोर्ते और ललित कुमार मराबी की नियुक्ति हुई है। चंदननगर पंचायत के प्राथमिक शाला भंडारपारा में श्रीमती नरबदी साहू और हीरेंद्र सिंह को पदस्थ किया गया है। 

इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत कंचनपुर के प्राथमिक शाला घोघरापारा में सुश्री मनीषा एक्का और अजहरुद्दीन अंसारी को नियुक्त किया गया है। मुख्यालय ग्राम पंचायत प्रेमनगर की कन्या प्राथमिक शाला प्रेमनगर में श्रीमती वंदना जायसवाल और श्रीमती शिमला जायसवाल को पदस्थापित किया गया है। यह कदम उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत देगा जिनकी शिक्षा शिक्षकों की कमी के कारण बाधित हो रही थी। 

Priya Sharma

Recent Posts

महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्‌टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…

41 minutes ago
CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…

45 minutes ago
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से  सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…

60 minutes ago
CG : उद्यानिकी फसलों हेतु मौसम आधारित फसल बीमा लागू…

CG : उद्यानिकी फसलों हेतु मौसम आधारित फसल बीमा लागू…

सूरजपुर । राज्य में उद्यानिकी फसलों में पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम…

1 hour ago
CG : राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष 23 को लेंगे बैठक…

CG : राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष 23 को लेंगे बैठक…

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, रायपुर के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) नेहरू राम…

1 hour ago
CG : 31 जुलाई तक कराएं उद्यानिकी फसलों का मौसम आधारित फसल बीमा…

CG : 31 जुलाई तक कराएं उद्यानिकी फसलों का मौसम आधारित फसल बीमा…

बेमेतरा । जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। खरीफ वर्ष…

1 hour ago