छत्तीसगढ़

रायपुर : 30 लाख से अधिक खिलाडी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में लेगें भाग

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विकासखण्ड, नगरीय कलस्टर और जिला स्तर की खेल र्स्पधाओं की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब विकासखण्ड, नगरीय कलस्टर स्तर की र्स्पधाओं का आयोजन 18 से 23 अगस्त तक तथा जिला स्तरीय आयोजन 27 अगस्त से 04 सितंबर 2023 तक होंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने 04 अगस्त को दुर्ग जिले में आयोजित युवाओं से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की तिथियों में आंशिक संशोधन के निर्देश खेल विभाग को दिए थे। जिसके परिपालन में संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ ओलंपिक के आयोजन में संभाग और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं की तिथि यथावत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। संभाग स्तर के आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक होंगे। राज्य स्तर के आयोजन रायपुर में 25 सितंबर से 27 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे। विदित हो कि वर्ष 2022-23 में राज्य के 25 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने प्रथम छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लिया था। वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन का यह लगातार दूसरा साल है। इसमें प्रदेश के लगभग 30 लाख से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

7 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

7 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

7 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

8 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

8 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

8 hours ago