देश-विदेश

रेलवे कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग के आधार पर बोनस गणना की मांग

नई दिल्ली। रेलवे कर्मचारियों के एक ग्रुप ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) की कैलकुलेशन छठे वेतन आयोग की बजाय सातवें वेतन आयोग के आधार पर करने की गुजारिश की है। भारतीय रेलवे कर्मचारी महासंघ (IREF) ने मौजूदा बोनस को कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया है और इसे बढ़ाने की मांग की है, ताकि वे बढ़ती महंगाई के बीच राहत पा सकें।

मौजूदा बोनस से नाखुश कर्मचारी
IREF के राष्ट्रीय महासचिव सर्वजीत सिंह ने कहा कि, वर्तमान में रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन की बेसिक सैलरी के बराबर बोनस मिलना चाहिए, लेकिन यह 7,000 रुपये की न्यूनतम सैलरी के आधार पर 17,951 रुपये ही बनता है। जबकि सातवें वेतन आयोग के तहत रेलवे कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये होनी चाहिए, जिससे 78 दिन का बोनस 46,159 रुपये बनता है। इससे प्रत्येक कर्मचारी को 28,208 रुपये का अतिरिक्त फायदा हो सकता है।

28 हजार रुपये तक का हो सकता है फायदा
यदि सरकार सातवें वेतन आयोग के मुताबिक बोनस की कैलकुलेशन करने का फैसला करती है, तो प्रत्येक रेलवे कर्मचारी को लगभग 28,208 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। इस मुद्दे पर IREF ने अपने पत्र में सरकार से अपील की है कि बोनस की गणना नई सैलरी के आधार पर की जाए, ताकि कर्मचारी आगामी त्योहारों को खुशी से मना सकें और रेलवे के संचालन और मेंटेनेंस में अपना महत्वपूर्ण योगदान जारी रख सकें।

PLB की मौजूदा कैलकुलेशन को बताया अन्यायपूर्ण
सर्वजीत सिंह ने यह भी कहा कि, वर्तमान में PLB की गणना 7,000 रुपये की न्यूनतम सैलरी पर की जा रही है, जो छठे वेतन आयोग के हिसाब से है। जबकि सातवें वेतन आयोग के तहत यह न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है, जिसे 1 जनवरी 2016 से लागू किया गया है। ऐसे में, कर्मचारियों को 7,000 रुपये की सैलरी पर बोनस देना उनके साथ अन्याय है।

रेलवे की आय में इजाफा
IREF के सदस्यों ने यह भी बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान जब देशव्यापी लॉकडाउन था और लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे, तब भी रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित किया। रेलवे की तिमाही रिपोर्ट से यह स्पष्ट होता है कि इस अवधि के बाद रेलवे की आय में भारी वृद्धि हुई है। वहीं, सीनियर सिटीजन को दी जाने वाली छूट को बंद करने से भी रेलवे के मुनाफे पर असर पड़ा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

कोरबा। जिले में आज सुबह अवैध चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल मच गया। हिंदू…

2 minutes ago
CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

रायपुर/धरसीवां। नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

6 minutes ago
CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

अंबिकापुर। चाची की हत्या करने वाली भतीजी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया…

9 minutes ago
MP-CG आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बस्तर से ग्वालियर तक 182 अधिकारियों के तबादले

MP-CG आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बस्तर से ग्वालियर तक 182 अधिकारियों के तबादले

रायपुर. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Income Tax Department…

15 minutes ago
CG : भिलाई में थर्ड जेंडर की हत्या की कोशिश …

CG : भिलाई में थर्ड जेंडर की हत्या की कोशिश …

दुर्ग। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-6, ए-मार्केट के पास रहने वाली…

18 minutes ago
CG : राइस मिल के गोदाम में आगजनी, चावल बारदाना और भूसा जलकर खाक …

CG : राइस मिल के गोदाम में आगजनी, चावल बारदाना और भूसा जलकर खाक …

रायगढ़। जिले में शनिवार देर रात एक राइस मिल के गोदाम में आग लग गई।…

23 minutes ago