देश-विदेश

रोज पीएं आंवले का पानी

आयुर्वेद के मुताबिक आंवले के साथ-साथ आंवले का पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आपने रेगुलरली आंवले का पानी पीना शुरू कर दिया, तो आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखने को मिल जाएगा। आइए जानते हैं कि आंवला वॉटर को अपने डेली डाइट में शामिल करने के बाद आपको सेहत से जुड़ी किन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

कम करे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा

आंवले के पानी में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाने में असरदार साबित हो सकते हैं। अगर आप दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करना चाहते हैं तो आपको आंवले के पानी को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए। इतना ही नहीं आंवला वॉटर कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर पर काबू पाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

मजबूत बनाएं इम्यून सिस्टम

आंवला वॉटर में विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि इस नेचुरल ड्रिंक को पीकर आप अपनी इम्यूनिटी को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। सर्दियों में बार-बार बीमार पड़ने से बचने के लिए आंवले का पानी पिया जा सकता है। आंवला वॉटर आपकी गट हेल्थ को इम्प्रूव कर पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकता है।

वेट लॉस जर्नी को आसान बनाए

अगर आप हर रोज नियम से एक गिलास आंवले का पानी पीते हैं, तो आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाया जा सकता है। आंवला वॉटर आपकी बॉडी में जमा एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में असरदार साबित हो सकता है। आंवले का पानी पीकर आप अपने शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं। कुल मिलाकर औषधीय गुणों से भरपूर आंवला वॉटर आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्रियों की स्वदेश वापसी पूरी, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा

छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्रियों की स्वदेश वापसी पूरी, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा

 राज्य के सभी 813 हज यात्रियों  की स्वदेश वापसी पूर्ण-मिर्ज़ा एजाज बेग छत्तीसगढ़ के हाजियों…

14 minutes ago
बस्तर में सड़कों की सुरक्षा के लिए सख्ती, आयरन केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

बस्तर में सड़कों की सुरक्षा के लिए सख्ती, आयरन केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

जगदलपुर. बस्तर जिले में अब लोहे के केजव्हील वाले ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर…

37 minutes ago
खंडवा में 200 एकड़ जंगल से हटाया अतिक्रमण, 30 JCB और 600 कर्मचारियों की बड़ी कार्रवाई

खंडवा में 200 एकड़ जंगल से हटाया अतिक्रमण, 30 JCB और 600 कर्मचारियों की बड़ी कार्रवाई

खंडवा  खंडवा में सोमवार को आमाखुजरी जंगल की करीब 200 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया…

43 minutes ago
CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज माफ

CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज माफ

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया…

47 minutes ago
3 साल की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर, मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान

3 साल की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर, मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान

भोपाल  जिस उम्र में ज्यादातर बच्चे खिलौनों और रंग-बिरंगी किताबों में व्यस्त रहते हैं, उसी…

56 minutes ago
CG : जिला अस्पताल में 4 घंटे बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज …

CG : जिला अस्पताल में 4 घंटे बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज …

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में सोमवार सुबह स्वास्थ्य व्यवस्था…

1 hour ago