दिल्ली एनसीआर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन कुत्तों से जुड़ी कोई न कोई घटना सामने आती रहती है। गाजियाबाद के मोदीनगर की गोविन्दुपरी कॉलोनी में कुत्तों का आतंक इस कदर है कि यहां 24 घंटे में कुत्तों ने 20 से अधिक लोगों को काटा है। बताया जा रहा है कि मोदीनगर सीएचसी पर एक दिन में 96 लोगों को एंटी रेबीज का टीका लगता है। ऐसे में 48 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। कई लोगों को काटने के बाद भी नगर पालिका परिषद अभी तक कुत्तों को पकड़ा में असफल है। भय के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वहीं, घायल लोग सामुदायिक केंद्र में रैबिज का इंजेक्शन लगवाने के लिए जा रहे हैं। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *