CG : अल्पसंख्यक युवा प्रतिभा को डॉ. कालम स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0 देगी बीजेपी

रायपुर/दिल्ली। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा 27 जुलाई को भारत रत्न मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की 10 पुण्यतिथि के मौक़े पर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी के नेतृत्व में देश भर में अभियान चलाकर ज़िला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि पेश करेगा। इस मौक़े पर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा कलाम को सलाम अभियान के तहत ऐसे अल्पसंख्यक युवाओं को ” डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड 2.0″ दिया जायेगा। जिन्होंने अपने नवाचार, असाधारण कौशल और उद्यमशीलता की भावना से स्वयं का उद्यम प्रारम्भ कर समाज में प्रेरक उदहारण प्रस्तुत किया है। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने 16 जुलाई 2025 को भाजपा हेडक्वार्टर दिल्ली में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महामंत्रियों एवं प्रदेश मीडिया प्रभारियों की समीक्षा बैठक बुलाई है।

इस मौक़े पर 17 जुलाई को सोशल मीडिया कार्यशाला का भी आयोजन होगा। अहमदाबाद के पर्यटक की मौत मीडिया से बातचीत के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी ने बताया कि ” कलाम को सलाम” अभियान का उद्देश्य कलाम साहब द्वारा भारत के विकास में कलाम के योगदान को सलाम करना और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना है। भाजपा उन सब को महत्त्व देती है। जिन्होंने धर्म और जाति से ऊपर उठ कर राष्ट्र को मज़बूत करने में मदद की है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक युवा प्रतिभा को पीएम मोदी अलग पहचान देंगे । नामांकन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए मोर्चा की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वेबपेज लिंग एवं क्यूआर कोड को भी साझा किया जाएगा। जिससे प्रतिभागी सीधे वेबसाइट पर या क्यूआर कोड स्कैन कर अपना आवेदन कर सकते हैं। ” डॉ. कालम स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0 ” का रजिस्ट्रेशन 16 जुलाई से शुरू होगा, 16 जुलाई से 06 अगस्त तक आवेदन किए जाएंगे। 03 अगस्त से 06 अगस्त तक नामांकनों की शार्टलिस्टिंग का कार्य होगा। 06 से 09 अगस्त तक चयनित प्रतिभागियों को आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। जबकि अवॉर्ड वितरण का मुख्य कार्यक्रम 12 अगस्त ” अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस ” भाजपा मुख्यालय दिल्ली में आयोजित किया जाएगा |

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

9 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

9 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

9 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

10 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

10 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

10 hours ago