छत्तीसगढ़

शासकीय कमला देवी महिला महाविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य में वेल्यू ऐडेड कोर्स कैम्पस टू कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन स्किल एंड पर्सनालिटी डबलमेन्ट का ऑनलाइन आयोजन


राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग, भारतीय समाज में अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य के उत्थान के लिए बने मंच (आईएसपीईएल) एवं आईक्यूएसी के तत्वावधान में 8 नवंबर से 27 नवंबर 2021 तक वेल्यू ऐडेड कोर्स कैम्पस टू कॉरपोरेट : कम्यूनिकेशन स्किल एंड पर्सनालिटी डबलमेंट आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के समापन समारोह 27 नवंबर 2021 को सम्मानीय प्राचार्या डॉ. श्रीमती सुमन बघेल द्वारा स्वागत उद्बोधन में कहा कि ये कार्यक्रम हमारी छात्राओं के व्यक्तित्व विकास तथा आत्मविश्वास को बढ़ावा देने में सफल रहेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुलपति हेमचंद यादव विश्व विद्यालय, दुर्ग डॉ. अरुणा पल्टा द्वारा इस कार्यक्रम की अनेक उपयोगिताएं बताते हुए कहा कि ये आज के दौर में अति आवश्यक है एवं कोर्स की कार्ययोजना की प्रशंसा की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो. जीए घनश्याम ओएसडी संचनालय उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन रायपुर एवं फांउडर और जनरल सचिव (आईएसपीईएल) इंडिया ने बताया कि सॉफ्ट स्किल जितने ही सॉफ्ट लगते है, सीखने में उतने हि कठिन है और इसके लिए विशेष लगन एवं मेहनत की आवश्यकता है।
इस वेल्यू ऐडेड कोर्स का उद्घाटन 8 नवंबर 2021 को मुख्य अतिथि प्रो. सुशील चंद्र तिवारी अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग दुर्ग एवं प्राचार्य शासकीय डॉ. वा.वा. पाटंकर महाविद्यालय दुर्ग द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज के इस प्रतियोगिता के दौर में इस तरह के वेल्यू ऐडेड कोर्स बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. हरप्रीत कौर गरचा ने कहा कि स्नातक स्तर पर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं, लेकिन उस दर से नौकरी का अनुपात नहीं बढ़ रहा है, इसलिये आज के इस प्रतियोगिता के दौर में सिर्फ डिग्री पर्याप्त नहीं है। कुछ विशेष गुणों जैसे संवाद कौशल, व्यक्तित्व विकास, साफ्ट स्किल एवं अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है एवं इसके महत्व पर जोर डाला।

कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रोफेसर बी. हसन मनोविज्ञान विभाग पं. रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय रायपुर, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दुर्ग, डॉ. तापस मुखर्जी, सहायक प्राध्यापक, शासकीय महाविद्यालय बोरी, दुर्ग, डॉ. उषा मोहबे (सेवानिवृत्त) विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव, डॉ. शीला विजय, सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी, शासकीय खूबचंद बघेल पीजी महाविद्यालय भिलाई 3, डॉ. रूपल अमीन फरीस्ता आदि ने अंग्रेजी भाषा के महत्व व्याकरण की जानकारी उच्चारण एवं संवाद तथा व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलू की जानकारी विस्तृत रूप से दी। इस कार्यक्रम के प्रत्येक सत्र में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने संचालन किया, जिसमें मुख्य रूप से खादिजा जामिल बीएचएससी द्वितीय वर्ष, दामिनी मनिकपुरी बीए द्वितीय वर्ष, नाफीसा शाहीन बी. एचएससी तृतीय वर्ष गुरुजोत कौर गरचा बीम् कॉम द्वितीय, सुमन सोनी बीए तृतीय वर्ष, कविता कनौजे बी. कॉम प्रथम वर्ष, मुस्कान तिवारी बी. कॉम प्रथम वर्ष एवं आर. प्रीतिका बी. कॉम द्वितीय वर्ष सभी 150 उत्तीर्ण प्रतिभागी छात्राएं एवं सभी विषय विशेषज्ञों तथा संचालकों को आयोजन समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। समापन समारोह का संचालन छात्रा गुरजोत कौर गरचा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संचालन में विशेष रूप से आयोजन समिति में प्रतिमा निषाद, पूर्वा स्वर्णकार, श्रीमती जसप्रीत कौर गरचा एवं आशीष मंडले का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, आईएसपीईएल के पदाधिकारी डॉ. कीर्ति तिवारी एवं डॉ. अर्चना सिंह एवं बहुताधिक छात्राएं उपस्थित रही।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु का कूनो दौरा आज, सहरिया आदिवासियों से करेंगी संवाद; चीता सफारी भी रहेगी खास आकर्षण

राष्ट्रपति मुर्मु का कूनो दौरा आज, सहरिया आदिवासियों से करेंगी संवाद; चीता सफारी भी रहेगी खास आकर्षण

ग्वालियर  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार, 22 जून को चीतों की धरती श्योपुर जिले स्थित कूनो…

13 minutes ago
सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज की सबसे मूल्यवान संपत्ति डेटा…

12 hours ago
सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार,…

12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने…

12 hours ago
होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

रायपुर. समुद्र के बीचों-बीच खड़ा एक कार्गो शिप, चारों तरफ युद्ध का साया, आसमान में…

12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को मंत्रालय में बंगलुरू बेस्ड जीनानी डॉट एआई…

12 hours ago