क्राइम

शिक्षिका के साथ दुष्कर्म: हमले से पहले युवती ने पुलिस को किया था फोन, जान बचाने के लिए कही थी शादी की बात

पीजीआई इलाके में दुष्कर्म की कोशिश के विरोध पर हुए हमले से पहले युवती ने मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया था। पुलिस ने युवती से उसकी लोकेशन मांगी थी।

इससे पहले ही आरोपी पंकज ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। घटना में शामिल पंकज के दो फरार साथियों पूरन व ललित को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घायल युवती का कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने कमांड अस्पताल पहुंच कर युवती के परिवार से मुलाकात की।

घायल युवती ने बयान दिया है कि जान बचाने के लिए उसने पंकज से शादी करने तक की बात कह दी, लेकिन वह नहीं माना और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो मोबाइल घर पर मिला। आरोपी पुलिस से बचने के लिए जंगल की तरफ गया है।

जहां पुलिस ने खोजबीन शुरू की, वहां पर वह पत्तों के ढेर के नीचे से छिपा था। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि जल्द युवती का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। युवती की कॉलोनी में गश्त बढ़ा दी गई है।

बुधवार शाम का है मामला 

लखनऊ में पीजीआई इलाके में बुधवार रात ट्यूशन पढ़ाकर स्कूटी से घर लौट रही एक युवती को तीन शोहदों ने रोक लिया और स्कूटी से गिरकर दुपट्टे के सहारे घसीटकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया। हमले में युवती के शरीर पर आधा दर्जन घाव हुए। घायल युवती को इलाज के लिए कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया। नाराज मोहल्ले के लोगों ने बृहस्पतिवार शाम पूरी कॉलोनी में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। तब जाकर पुलिस सक्रिय हुई और शुक्रवार सुबह मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार था। 

उसी कॉलोनी में रहता था आरोपी 

पीजीआई की एक कॉलोनी में पूर्व सैन्यकर्मी की 20 साल की बेटी अपने परिवार संग रहती है। युवती बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करती है। रोज की तरह बुधवार रात करीब सात बजे युवती ट्यूशन पढ़ाने के बाद स्कूटी से वापस घर लौट रही थी। इस बीच कॉलोनी में रहने वाले पंकज रावत और उसके दो साथियों ने युवती को स्कूटी से अकेला देख उसको रोक लिया। आरोपियों ने युवती को स्कूटी से गिरा दिया और उसकी स्कूटी पंचर कर दी। इसके बाद आरोपियों ने युवती का दुपट्टा पकड़कर उसको घसीटने का प्रयास किया। आरोपी युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपियों की इस हरकत पर युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया। हमले में युवती के सिर, पीठ, हाथ व अन्य जगहों पर घाव लगे। अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

5 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

5 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

6 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

6 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

6 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

6 hours ago