देश-विदेश

संगलदान-रियासी ट्रैक पर जल्द दौड़ेगी ट्रेन, सफल रहा ट्रायल…

जम्मू। कश्मीर घाटी तक रेल पहुंचने का ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा होने के करीब है। रविवार को संगलदान-रियासी ट्रैक के परीक्षण के लिए इंजन चलाया गया। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ट्रायल पूरी तरह सफल रहा। जम्मू के रियासी जिले के सावलाकोट से चलकर दोपहर तीन बजे इंजन रियासी रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। इंजन आने की सूचना पर लोग स्टेशन पर पहुंच गए। जैसे ही इंजन बक्कल सुरंग पार कर सायरन बजाता हुआ रियासी पहुंचा तो स्टेशन भारत माता की जय से गूंज उठा। इस ट्रैक पर विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल भी बना है। इस पुल से ट्रेन में बैठकर गुजरने का सपना रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की हरी झंडी मिलने के बाद पूरा होगा। सीआरएस डीसी देशवाल का 46 किमी लंबे संगलदान-रियासी ट्रैक के निरीक्षण के लिए 27-28 जून को दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संगलदान से रियासी के बीच पहली ट्रेन को हरी झंडी 30 जून को दिखाए जाने की संभावना है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) के इस महत्वपूर्ण खंड पर रेल चलना सीआरएस के निरीक्षण पर निर्भर करता है। सीआरएस के निर्धारित निरीक्षण से पहले संगलदान से रियासी तक का काम पूरा हो जाएगा। 272 किमी यूएसबीआरएल परियोजना में से 209 किमी को दो चरणों में शुरू किया गया था। 118 किमी काजीगुंड-बारामुला खंड का पहला चरण अक्टूबर 2009 में शुरू हुआ।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

2 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

2 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

2 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

2 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

3 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

3 hours ago