राजनांदगांव : शासन की योजना अंतर्गत बैंकिंग क्षेत्र अधिक समावेशी एवं जनता के द्वार तक सेवाओं को पहुंचाने का बना माध्यम : कलेक्टर

– कलेक्टर ने जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक ली
– लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए ऋण देने के प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृत करने के दिए निर्देश
– बैंकिंग क्षेत्रों में आए महत्वपूर्ण परिवर्तन
 – प्रदेश में महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों को उद्यम स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने में राजनांदगांव जिला पहले स्थान पर आने पर प्रशंसा की

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि विगत 10 वर्षों में बैंकिंग के विशेषज्ञों के दृष्टिकोण से सभी बैंकर्स ने यह टे्रड देखा होगा कि शासन की योजनाओं के अंतर्गत बैंकिंग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिवर्तन आए हैं और यह जनसामान्य के लिए वित्तीय दृष्टिकोण से अधिक समावेशी एवं जनता के द्वार तक सेवाओं को पहुंचाने का माध्यम बना है। जिसकी शुरूआत प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से हुई है। समावेशी विकास से जुड़ते हुए जनमानस विकास की मुख्यधारा से जुड़े है। आज के समय में हर व्यक्ति के पास अपना बैंक खाता है। बैंकिंग क्षेत्रों में डिजिटलाईजेशन एवं ई-बैंकिंग के कारण तेजी बदलाव आ रहे हंै। आज हर व्यक्ति बैंकिंग सुविधाओं से जुड़े हुए है।

उन्होंने कहा कि शासन की वित्तीय क्षेत्रों से जुड़ी योजनाएं विशेषकर लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए ऋण देने के लिए प्रारंभ की गई योजनाएं, जिनमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं है। उन्होंने विशेष तौर पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में कौशल से जुड़ी योजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करते हुए इसके प्रकरणों के लिए ऋण स्वीकृत करें, इसमें विलंब नहीं होना चाहिए।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि शासन की अन्य विभागीय योजनाओं में भी सब्सिडी से जुड़ी योजनाओं में बैंकर्स को जनसामान्य की मदद करना चाहिए। स्थायी विकास को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए सभी बैंकर्स ऋण स्वीकृति के कार्य को प्राथमिकता से करें। कलेक्टर ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने प्रदेश में महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों को उद्यम स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने में राजनांदगांव जिला पहले स्थान पर आने पर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट योजना के तहत मत्स्य एवं पशुपालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उद्यमिता विकास योजना अंतर्गत लक्ष्य प्राप्ति करने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि वित्तीय क्षेत्रों में हो रहे फ्रॉड एवं धोखाधड़ी से बचने के लिए जनसामान्य में जागरूकता के लिए कार्य करें। सावधानी रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं सूचना प्रदान करें।

जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने बताया कि जिले में 4972 महिला स्वसहायता समूह द्वारा लगभग 120 करोड़ 49 लाख रूपए के प्रकरणों लघु उद्यमों के लिए स्वीकृत किए गए है। इसी तरह उद्यम हेतु वित्तीय सहायता के लिए 746 महिला स्वसहायता समूह को ऋण प्रदान किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जनसामान्य को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए कहा। इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर मुनीष शर्मा, नाबार्ड के मनोज नायक, लीड डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अविनाश टोप्पो सहित बैंकर्स उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

9 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

9 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

9 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

10 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

10 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

10 hours ago