सर्दियों में हींग का सेवन क्यों है जरूरी? जानें 5 बड़े फायदे…

भारतीय रसोई में कई ऐसे मसाले हैं, जो स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत का खजाना भी हैं। उन्हीं मसालों में से एक है हींग। वैसे तो हींग का सेवन हर मौसम में करना चाहिए, लेकिन सर्दियों में हींग का सेवन जरूरी हो जाता है।

सर्दियों में शरीर की अग्नि, पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र और जोड़ों पर सबसे अधिक असर पड़ता है। पेट की पाचन अग्नि कमजोर हो जाती है। ऐसे में पाचन का कार्य सही तरीके से हो, इसलिए हींग का सेवन जरूरी है।

आयुर्वेद कहता है कि सर्दियों में हींग का इस्तेमाल अगर सही तरीके से कर लिया जाए तो आधे रोग ऐसे ही खत्म हो जाते हैं। हींग का स्वाद तीखा और सुगंध तेज होती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, सूजनरोधी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो कई परेशानियों से राहत देने में मदद करते हैं। ये एक तरह से नेचुरल एंटीबायोटिक की तरह शरीर में काम करता है।

अगर पेट में सर्दी की वजह से ऐंठन हो गई है या पेट जकड़ा हुआ महसूस होता है तो हींग और गर्म पानी का सेवन करें। इसके सेवन से पेट की जकड़न कम होती है और ये गैस और एसिडिटी शांत करने में मदद करता है। इससे ठंडी पड़ी पाचन अग्नि भी तेज हो जाती है और खाना अच्छे से पचता है।

सर्दियों में बगलम जमने की समस्या आम है। सर्द हवाओं की वजह से शरीर प्रभावित होता है और खांसी-बलगम शरीर को कमजोर बना देती है। ऐसे में एक चुटकी हींग को गर्म घी में मिलाकर पीना चाहिए। इससे गले में जमा कफ ढीला होकर बाहर आना शुरू हो जाएगा। अगर इस पानी को सुबह खाली पेट लिया जाए तो और भी लाभ होगा। ये फेफड़ों की तेजी से सफाई करने में मदद करेगा।

सर्दियों में जकड़न की वजह से मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होने लगता है। इस स्थिति में तिल के तेल में हींग डालकर उसे गर्म कर प्रभावित जगह पर लगाना चाहिए। ये तेल दर्द, कसाव और मांसपेशी के दर्द से तुरंत राहत देता है। तेल का इस्तेमाल दिन में दो बार करें और गर्म पानी से सेंक भी करें।

अगर भूख कम लगने लगी है और खाना खाने का मन नहीं करता है, तो इसके लिए हींग का सेवन काले नमक के साथ करना चाहिए। ये भूख बढ़ाने के टॉनिक के तौर पर काम करेगा। हींग और काले नमक का सेवन खाना खाने से आधे घंटे पहले करना चाहिए। इससे पेट सक्रिय होकर खाना बचाने में भी मदद करेगा।

सर्दियों में तला-भूना भोजन खाने का मन ज्यादा करता है और कई बार ज्यादा तला-भूना भोजन खाने से पेट खराब हो जाता है। शरीर में भारीपन महसूस होता है। इसके लिए गुनगुने पानी में नींबू और हींग मिलाकर लेना चाहिए। ये शरीर के भारीपन को कम करेगा, टॉक्सिन को निकालेगा और एसिडिटी की समस्या भी कम होगी।

kgnews

Recent Posts

तलाकशुदा बेटी को फैमिली पेंशन का हक? MP हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने बदली तस्वीर

तलाकशुदा बेटी को फैमिली पेंशन का हक? MP हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने बदली तस्वीर

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में यह साफ…

1 hour ago
मोहन यादव कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, कई मंत्रियों की छुट्टी तो नए चेहरों को मिल सकता है मौका

मोहन यादव कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, कई मंत्रियों की छुट्टी तो नए चेहरों को मिल सकता है मौका

भोपाल  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) की तस्वीर बदलने…

1 hour ago
जल संरक्षण में डिंडौरी ने रचा इतिहास, देश में दूसरा स्थान; 6 लाख से ज्यादा जल संरचनाएं बनीं

जल संरक्षण में डिंडौरी ने रचा इतिहास, देश में दूसरा स्थान; 6 लाख से ज्यादा जल संरचनाएं बनीं

 डिंडौरी मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल डिंडौरी जिला जल संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में…

1 hour ago
सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

11 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

11 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

11 hours ago