पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
भिलाई। ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध के मामले में डिजीटल अरेस्ट के ठगी मामले में पुलिस ने अपना खाता को किराए में देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी इसके एवज में 20 प्रतिशत कमीशन लिया करता था।
एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि 178 सी रुआबाँधा सेक्टर निवासी इंद्र कश्यप 16 नवम्बर 2024 को भिलाई नगर पुलिस में डिजिटल अरेस्ट का शिकायत किया था। पुलिस ने मामले में ग्राम बांसड़ा थाना खेरोदा जिला उदयपुर राजस्थान निवासी भरत कुमार मेनारिया 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने खाते को किराए में देकर कमीशन लिया करता था। आरोपियों के साथ मिलकर पीड़ित से खाते में 49 लाख 1 हजार 196 रुपए ट्रांसफर करवाया था।
आरोपी भरत कुमार मेनारिया से पकड़कर पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि 7 माह पहले पुणे निवासी सद्दाम मुल्ला द्वारा औरंगाबाद निवासी बापु श्रीधर भराड नामक व्यक्ति का आईसीआईसीआई बैंक का खाता, इंटरनेट बैंकिग का युजर आईडी पासवर्ड, बैंक में रजिस्टर्ड सिम कार्ड, मोबाइल में सिम कार्ड को चेक किया गया था। तब जाकर आरोपी की जानकारी पुलिस को हुई और भरत कुमार पुलिस गिरफ्त में आया। जिसे न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस एनके व्यास ने बलौदाबाजार आगजनी कांड पर सख्त टिप्पणी करते…
भिलाई। दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहे की चोरी हुई…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक कलाकार और पंडवानी गायन की अंतरराष्ट्रीय पहचान बन चुकी तीजन…
बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने एक…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सार्थक-पीडीएस…
रायपुर/दिल्ली। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों…