छत्तीसगढ़

सीएम बघेल से विद्युत मंडल अभियंता संघ ने की भेंट

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल अभियंता संघ के अधिकारी-कर्मचारियों ने मुलाकात कर राज्य पॉवर कंपनियों के कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा पर धन्यवाद ज्ञापित किया।मुख्यमंत्री बघेल से चर्चा के दौरान अभियंता संघ के अध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि इस ऐतिहासिक घोषणा से विद्युतकर्मी खुश हैं और अब उन्हें राज्य के अन्य शासकीय कर्मचारियों की तरह पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री बघेल को स्मृति चिन्ह भेंटकर आभार जताया।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 अक्टूबर को कांकेर जिले में आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनियों में एक अप्रैल 2004 और इसके उपरांत नियुक्त कर्मियों के लिए नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा की थी। इससे राज्य के विद्युत कंपनियों में कार्यरत लगभग 10 हजार अधिकारी-कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल अभियंता संघ के मनोज वर्मा, आरके शर्मा, आर के बंछोर, आशीष हटवार, विनय चंद्राकर, मधु मिंज, करुणेश यादव, आशीष अग्निहोत्री, ओमकार चंद्राकर, सुशील यदु, नीरज वर्मा सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

MP Traffic: Google Maps के डेटा से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, 6 शहरों में बनेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर

MP Traffic: Google Maps के डेटा से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, 6 शहरों में बनेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर

भोपाल  प्रदेश के बड़े शहरों के भीतर ट्रैफिक के दवाब को कम करने के लिए…

26 minutes ago
इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

 इंदौर  देश में ग्रीन बांड के जरिए शहरी विकास के लिए पूंजी जुटाने का सफल…

36 minutes ago
उमरिया की बहू प्रियंका सिंह मसराम ने MPPSC में रचा इतिहास, हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं

उमरिया की बहू प्रियंका सिंह मसराम ने MPPSC में रचा इतिहास, हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं

उमरिया  जब हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति ईमानदारी हो, तो बंदिशें और संसाधन…

44 minutes ago
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून ने पूरी ताकत के साथ एंट्री मार दी है. मानसून…

1 hour ago
दतिया उपचुनाव 2026: 13 जुलाई से नामांकन शुरू, क्या फिर आमने-सामने होंगे नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के परिवार?

दतिया उपचुनाव 2026: 13 जुलाई से नामांकन शुरू, क्या फिर आमने-सामने होंगे नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के परिवार?

दतिया  दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है, लेकिन राजनीतिक दलों की…

1 hour ago