छत्तीसगढ़

सुकमा : सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला…

नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि, सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया है। हालांकि, जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। गोलीबारी में किसी तरह की हताहत की खबर अब तक नहीं है। नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के दूसरे दिन यानी शनिवार को जवान सर्चिंग के लिए निकाले थे। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, सुकमा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छोटेकेड़वाल के जंगल में हार्डकोर नक्सली राजू एवं मासा मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के आधर पर वहीं शनिवार की सुबह जवानों की एक टीम मौके के लिए निकली थी। जैसे ही जवान इलाके में पहुंचे यहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया। इसी बीच फोर्स ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से करीब 1 घंटे तक गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि, जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले हैं। वहीं जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। इलाके की सर्चिंग की जा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि, जवान जब लौटेंगे तो इसके बाद ही सारी जानकारी दी जा सकेगी।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

47 minutes ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

56 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

1 hour ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

1 hour ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

1 hour ago