अवर्गीकृत

सुबह पानी में भीगे हुए अंजीर खाने से मिलते हैं गजब के फायदे

ड्राई फ्रूट्स में अंजीर एक फायदेमंद सुपरफूड है। आप अंजीर को फल और ड्राई फ्रूट किसी भी रूप में खा सकते हैं। ज्यादातर लोग सूखे अंजीर का सेवन करते हैं। अंजीर को सुखाकर खाने से ये जल्दी खराब नहीं होती। हालांकि सूखी हुई अंजीर को पानी में भिगोकर खाने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। इससे अंजीर पेट और पाचन के लिए फायदेमंद हो जाती है। अगर आप अंजीर का पानी भी पी लेते हैं तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए अमृत समान बन जाता है। कब्ज, गैस, एसिडिटी को दूर कर अंजीर शरीर को ताकत पहुंचाती है। शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए आपको रोजाना भीगी हुए अंजीर खानी चाहिए।

पानी में भीगी हुई अंजीर खाने से कब्ज़ से छुटकारा मिलता है। अंजीर में फाइबर ज्यादा होता है जिससे पेट साफ होता है और वजन भी कम होता है। पानी में भीगे अंजीर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी और कम हो जाता है। जिससे डायबिटीज के मरीज भी अंजीर खा सकते हैं। हार्ट को हेल्दी रखने और ब्लड शुगर को कम करने के लिए अंजीर को भिगोकर ही खाना चाहिए। इस तरह रोजाना 2 अंजीर खाने से हड्डियों को ताकत मिलेगी। प्रेगनेंट महिलाओं के लिए और PMS और PCOD के मरीज भी अंजीर खा सकते हैं।

अंजीर का पानी पीने के फायदे

अगर आप अंजीर को रात में साफ पानी में भिगोते हैं और सुबह अंजीर खाने के बात उसका बचा हुआ पानी पीते हैं तो ये कई और फायदे भी देता है। अंजीर का पानी कई विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है। इससे गैस एसिडिटी में आराम मिलता है। अंजीर का पानी पाचन प्रक्रिया को सुचारू बनान में मदद करता है। भीगे अंजीर और उसका पानी आंतों के लिए अच्छा माना जाता है। अंजीर का पानी वेट लॉस में भी मददगार साबित होता है। त्वचा को हेल्दी बनाने और स्ट्रेस दूर करने में भी अंजीर का पानी फायदेमंद है।

एक दिन में कितनी अंजीर खानी चाहिए?

अंजीर खाने में काफी स्वादिष्ट और मीठा ड्राई फ्रूट है। लेकिन फायदों के चक्कर में ज्यादा अंजीर खाने से उल्टा नुकसान हो सकता है। आपको 1 दिन में 2-3 अंजीर से ज्यादा नहीं खानी चाहिए। ज्यादा अंजीर खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

kgnews

Recent Posts

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…

29 minutes ago
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…

39 minutes ago
CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

1 hour ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

2 hours ago
महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

2 hours ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

3 hours ago