जिले के पशुधन किसी संक्रमण बीमारी का शिकार न बने इसके लिए पशु चिकित्सा विभाग सतत मॉनिटरिंग कर रहा है। इसके लिये जिला स्तरीय टीम गठित की गई है। टीम ने प्रतापपुर नगर व आसपास ग्रामों में पहुंचकर कृषकों के घर-घर जाकर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान तीन पशु आंशिक रूप से बीमार पाए गये। जिनका उपचार किया गया तथा रोकथाम के लिए जानकारी प्रदान की गई।

भ्रमण के दौरान चिकित्सा दल के समक्ष किसी भी पशुओं की मौत अभी तक नहीं हुई है। आने वाले सात दिनों तक चालित पशु चिकित्सा इकाई द्वारा प्रभावित ग्रामों में सतत रूप से भ्रमण कर उपचार कराने के कार्य किया जायेगा। भविष्य में मवेशियों में किसी भी प्रकार के रोग के लक्षण दिखने पर संबंधित, तत्काल पशुधन विकास विभाग के निकटतम संस्था को सूचित कर सकता है।

गठित टीम में जिला स्तर से डा. विशाल प्रसाद, विकासखंड स्तर के डा. निकिता कुजुर, करमचंद, कुमारी आरती मानिकपुरी शामिल है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *