छत्तीसगढ़

सूरजपुर : सपनों का घर पाकर खुश हूं…मीना कुशवाहा

सूरजपुर, 07 जून 2023

जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवप्रसाद नगर में वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक कुल 133 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें कुल 97 आवास पूर्ण हो चुके है। हितग्राहियों को शत-प्रतिशत राशि जारी किया जा चुका है। शेष 36 आवास प्रगतिरत है। ग्राम पंचायतों में आवास पूर्ण कराने कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम के मार्गदर्शन तकनीकी सहायकों के द्वारा एक-एक आवासों का निरीक्षण कर समय-सीमा में निर्माण कराने हेतु समन्वय स्थापित कर रहे हैं। इसी कड़ी में हितग्राही मीना कुशवाहा को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है। आवास स्वीकृति पश्चात् हितग्राही द्वारा आवास निर्माण प्रारंभ कर चारांे किस्त 120000 एवं मनरेगा से 90 दिवस मजदूरी भुगतान से आवास निर्माण कर प्रधानमंत्री आवास में निवासरत है। हितग्राही मीना कुशवाहा द्वारा बताया गया कि मैं एक गरीब विकलांग अकेले महिला हूँ, जो कि पेंशन के सहारे अपना जीवन यापन करती हूं। पहले मैं कच्चे मकान में अकेले निवास करती थी। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता था मैं आर्थिक रूप से व शारीरिक रुप से कमजोर थी। पंचायत से मुझे आवास आने की जानकारी प्राप्त होने पर उनके व भतीजे के सहयोग से अपना आवास निर्माण पूरा करायी। पक्का मकान होने से मेरी दिनचर्या अच्छी और सुविधाजनक हो गया है। मैं अपने सपनों का घर पाकर खुश हूं जिसके लिये मैने शासन का आभार व्यक्त करती हूँ।

kgnews

Recent Posts

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज की सबसे मूल्यवान संपत्ति डेटा…

11 hours ago
सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार,…

11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने…

12 hours ago
होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

रायपुर. समुद्र के बीचों-बीच खड़ा एक कार्गो शिप, चारों तरफ युद्ध का साया, आसमान में…

12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को मंत्रालय में बंगलुरू बेस्ड जीनानी डॉट एआई…

12 hours ago
महेश केवट का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- मतदान होता तो पार्टी में पड़ जाती टूट

महेश केवट का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- मतदान होता तो पार्टी में पड़ जाती टूट

भोपाल  कांग्रेस की सीनियर लीडर और तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव में…

12 hours ago