स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की दी जा रही जानकारी
सूरजपुर, 25 अगस्त 2023
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं जिला निर्वाचन के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम के मार्गदर्शन में स्वीप कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक लोगो को मताधिकार का उपयोग करने के उद्देश्य से 24 अगस्त 2023 को जिले के 9 शालाओं क्रमशः कन्या स्कूल बिश्रामपुर, जयनगर, रामनगर, ओड़गी, लांजित, धरसेड़ी, करवां, लटोरी एवं मंजिरा में बालिकाओं, बच्चों को चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने एवं चुनाव में बढ़ चड़कर हिस्सा लेने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही सभी मतदाताओं को देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुणय रखते हुए, निर्भिक होकर धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय, भाषा एवं अन्य किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत शपथ भी लिया गया।
कार्यक्रम में शाला के अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में बच्चे शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन किए जाने में संरक्षण अधिकारी नवा बिहान, संरक्षण अधिकारी संस्थागत देख रेख, संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत देखरेख, सखी वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर, चाइल्ड लाइन की टीम, बाल संरक्षण की टीम एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों की भागीदारी रही।
बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…
मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…
कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…
भोपाल आज कई जिलों में बारिश हो रही है। बड़वानी जिले के सेंधवा में हादसा…