खेल

सेरेना फ्रेंच ओपन से हटीं, नडाल और थिएम तीसरे दौर में

पेरिस,01 अक्टूबर । 23 बार की ग्रैंड स्लेम विजेता अमेरिका की लीजेंड खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में 24वां ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने का सपना चोट के कारण टूट गया और उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ा जबकि गत चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल और यूएस ओपन चैंपियन ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम ने बुधवार को तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। महिला वर्ग में यूएस ओपन की उपविजेता बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गयीं।
सेरेना ने क्ले कोर्ट ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन में पहला दौर जीत लिया था लेकिन एड़ी और टखने के बीच की चोट के कारण उन्हें कोर्ट पर मूवमेंट को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और उन्होंने इसी चोट के कारण दूसरे दौर का मैच शुरू होने से पहले टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया और साथ ही कहा कि वह इस साल शेष सत्र में नहीं खेल पाएंगी।
39 साल की सेरेना ने पहले राउंड का मुकाबला जीता था और दूसरे दौर में उनका सामना बुल्गारिया की स्वेताना पिरोनकोवा से होना था लेकिन वार्म-अप के बाद उन्होंने महसूस किया कि उनकी चोट गंभीर है और उनके लिए आगे खेल पाना संभव नहीं होगा और उन्होंने टूर्नामेंट से हटने का फैसला कर लिया। रोलां गैरो में तीन बार खिताब जीत चुकीं सेरेना ने कहा कि वह इस साल नहीं खेल पाएंगी। उन्होंने कहा, मैंने अभ्यास किया है यह काफी कम समय के लिए था। इसके बाद मैंने अपने कोच से बात की और उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हें कैसा लग रहा है। मुझे चलने में दिक्कत हो रही थी और यह संकेत था कि मुझे स्वस्थ होना चाहिए।
सेरेना को वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन के सेमीफाइनल में विक्टोरिया अजारेंका के खिलाफ भी दिक्कत हुई थी जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि फ्रेंच ओपन के लिए वह 100 फीसदी फिट नहीं थी लेकिन खेलने के लिए काफी हद तक स्वस्थ हो गयी थीं। सेरेना ने कहा, टखने की पास की चोट ऐसी होती है जो लगातार दर्द देती है और आप ऐसे में खेल नहीं सकते और मुझे ऐसा नहीं करना था। यह काफी गंभीर चोट होती है और अगर मुझे घुटने में दिक्कत होती तो यह मेरे लिए और भी ज्यादा परेशानी खड़ा कर सकता था।
विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नडाल ने 236वीं रैंकिंग के खिलाड़ी अमेरिका के मैकेंजी मैक्डोनाल्ड को एक घंटे 40 मिनट में 6-1, 6-0, 6-3 से पराजित किया। स्पेन के खिलाड़ी की क्ले कोर्ट ग्रैंड स्लेम में यह 95वीं जीत है और अगर वह टूर्नामेंट का खिताब जीतने में कामयाब रहते हैं तो यह उनका 20वां ग्रैंड स्लेम खिताब होगा और वह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर के सर्वाधिक ग्रैंड स्लेम जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। नडाल कोरोना महामारी के चलते वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन में नहीं खेले थे जबकि फ्रेंच ओपन से पहले उन्हें इटालियन ओपन के चर्टरफाइनल में अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्ट्जमैन से सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा था जहां वह नौ बार चैंपियन रहे थे। श्वार्ट्जमान भी तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।
यूएस ओपन चैंपियन और विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी थिएम ने अमेरिका के चलीफायर जैक सोक को लगातार सेटों में 6-1, 6-3, 7-6 (6) से हराया। स्विट्जरलैंड के स्टेनिस्लास वावरिंका ने जर्मनी के कॉपफेर को दो घंटे आठ मिनट में 6-3, 6-2, 3-6, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
महिला वर्ग में यूएस ओपन की उपविजेता अजारेंका को दूसरे दौर में 161वीं रैंकिंग की अन्ना कैरोलिना शेमिदलोवा ने 6-2, 6-2 से हराया। शेमिदलोवा ने पहले राउंड में पूर्व नंबर एक अमेरिका की वीनस विलियम्स को हराया था। तीसरी सीड यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने रेनाटा जाराजुआ को तीन सेटों में 6-3, 0-6, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली।

kgnews

Recent Posts

भावांतर योजना को ₹2,313 करोड़, मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा को ₹101 करोड़—एमपी सरकार का अनुपूरक बजट पेश

भावांतर योजना को ₹2,313 करोड़, मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा को ₹101 करोड़—एमपी सरकार का अनुपूरक बजट पेश

भोपाल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा में मंगलवार को 7,765 करोड़ रुपये…

14 minutes ago
97 करोड़ के सलकनपुर देवी लोक की पहली बारिश में खुली पोल, रिसाव-जलभराव और अधूरे काम आए सामने

97 करोड़ के सलकनपुर देवी लोक की पहली बारिश में खुली पोल, रिसाव-जलभराव और अधूरे काम आए सामने

सलकनपुर   सीहोर जिले के प्रसिद्ध देवीधाम सलकनपुर में महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित किए…

28 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मेसर्स…

29 minutes ago
सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

रायपुर छत्तीसगढ़ में नवीन भारतीय न्याय संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन तथा न्याय प्रक्रिया को तकनीक…

29 minutes ago
म प्र सरकार द्वारा सदन में प्रस्तुत समान नागरिक संहिता के खिलाफ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सोपा।

म प्र सरकार द्वारा सदन में प्रस्तुत समान नागरिक संहिता के खिलाफ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सोपा।

ग्वालियर   भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा राज्य व्यापी आव्हान के तहत मध्य प्रदेश  विधानसभा  सत्र में…

40 minutes ago