अवर्गीकृत

स्किन के लिए फायदेमंद है अखरोट का सेवन

अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसका सेवन करने से आपकी सेहत को कई फायदे होंगे। हाल ही में हुई एक नई स्टडी के अनुसार, जो लोग रोज़ाना अखरोट का सेवन करते हैं, उन्हें दिल से जुड़ी बीमारी की संभावना बहुत कम होती है। इसमें मौजूद कैल्शियम, विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन हमारे शरीर को हेल्दी बनाते हैं। चलिए बताते हैं इस ड्राई फ्रूट के सेवन से आपके शरीर को क्या फायदे होते हैं।

अखरोट का सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे:

हड्डियां बनाए मजबूत: अखरोट में मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड कमजोर हड्डियों वाले लोगों के लिए वरदान है। अगर आपकी हड्डियों में हमेशा दर्द रहता है तो रोज़ाना सुबह के समय खाली पेट भीगे हुए अखरोट का सेवन करें।

स्किन के लिए फायदेमंद: अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन बी6 आपकी स्किन की सेहत के लिए कारगर है। यह आपकी स्किन को जवां और चमकदार दिखने में मदद करता है। यानी आप अपनी स्किन को मुलायम बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना 5-6 अखरोट खाएं।

दिमाग करे तेज: जिन लोगों को हर चीज़ भूलने की आदत होती है उन्हें अपनी डाइट में इस ड्राई फ्रूट को ज़रूर शामिल करना चाहिए। अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन E जैसे पोषक तत्व आपके दिमाग की सेहत को हेल्दी बनाते हैं। अखरोट खाने से दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे ऑक्सीजन आसानी से दिमाग तक पहुंच पाते हैं।

डायबिटीज करे कंट्रोल:  अखरोट डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। दरअसल, अखरोट ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को कंट्रोल करता है जिससे टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम कम हो जाता है।

वजन कम करने में मददगार: अगर आप बढ़ते मोटापे से परेशान हैं तो आपका वजन कम करने में अखरोट बेहद फायदेमंद हो सकता है। दरअसल इसमें है प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है जो आपकी भूख को कम करता है।

एक दिन में कितना खाएं?

पूरे दिन एक्टिव रहने के लिए रोजाना सुबह के समय खाली पेट 5-6 भिगोया हुआ अखरोट खाएं। भिगोया हुआ अखरोट आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

kgnews

Recent Posts

पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

खरसिया  यहां के सिविल अस्पताल में एक बेहद गंभीर मामला सामने आ रहा है। अस्पताल…

4 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  उज्जैन जिले के थाना बड़नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

4 hours ago
शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल

शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल

रायपुर  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल आज लखनपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में…

4 hours ago
खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

रायपुर   पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के…

4 hours ago
बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम

बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम

रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा 24 जून को रायपुर…

5 hours ago
‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण

‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण

भोपाल  पुलिस महानिदेशककैलाश मकवाणा के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित साइबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक…

5 hours ago