छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल-सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ते कदम

प्रदेश के अंतिम छोर कोण्टा में अंग्रेजी स्कूल के संचालन से क्षेत्र के बच्चों को मिल रहा उज्जवल भविष्य

शिक्षा हर समाज व देश की प्रगति का प्रतिबिम्ब होती है। उत्कृष्ट शिक्षा का संकल्प लिए वर्तमान में सुकमा जिले के विकासखंड कोण्टा के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्टा के भवन को अधोसंरचना का विकास कर इस परिसर में संचालित किया जा रहा है। कोण्टा विकासखंड के उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय स्कूल का शुभारंभ 02 अगस्त 2021 को हुआ। किन्तु नए परिसर में इस संस्था का संचालन 6 जनवरी 2022 से किया जा रहा है। यह शाला परिसर सर्व सुविधाओं से युक्त है।

प्रदेश में स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना का शुभारंभ 1 नवंबर 2020 को राज्योत्सव पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया। जिसका उद्देश्य बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में बेहतर शिक्षा दिलाने के प्रयास है। स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के एक अभिनव प्रयास के तहत प्रदेश में 01 नवम्बर 2020 को स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का शुभारंभ हुआ। इस कड़ी में 02 अगस्त 2021 से छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल जिला सुकमा के विकासखंड कोण्टा को भी शामिल किया गया। स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल कोण्टा का शुभारंभ प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा द्वारा किया गया था।

गरीब परिवारों के बच्चों के सपनों को मिला पंख

ऐसे पालक जो कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से अपने बच्चों को महंगे अंग्रेजी निजी स्कूल में शिक्षा दिलाने में समर्थ नहीं थे, कोण्टा के इस उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय विद्यालय ने गरीब परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिये एक सुनहरा अवसर दिया है। जहां बच्चों को मुफ्त में राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा, अंग्रेजी माध्यम से दिए जाने एवं छात्रों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं के काबिल बनाने के उद्देश्य से अंग्रेजी मीडियम में अध्ययन-अध्यापन को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। सुकमा जिले के विकासखंड कोण्टा के इस उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अध्ययन-अध्यापन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिले के इस विद्यालय में अत्याधुनिक लाइब्रेरी, कंप्यूटर और साइंस लैब, स्मार्ट क्लासेस के साथ ही ऑनलाइन शिक्षा की भी पूरी सुविधा उपलब्ध होगी। वर्तमान स्तर में यहां कक्षा पहली से ग्यारहवीं तक अंग्रेजी माध्यम की छत्तीसगढ़ बोर्ड की क्लास से संचालित हैं। जहां वर्तमान में 10 व्यख्याता,06 शिक्षक,04 सहायक शिक्षक 03 विज्ञान सहायक,01 कंप्यूटर शिक्षक,01 लाइब्रेरी शिक्षक एवं अन्य 7 और कर्मचारी कार्यरत हैं। वर्तमान में 137 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

उल्लेखनीय है कि अधिकांश विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने अन्य किसी निजी विद्यालय को छोड़कर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश लिया है। साथ ही सुदूर वनांचल ग्रामो के भी बच्चे जैसे मूँड़पल्ली, मिसमा, जगरगुंडा, पुनपल्ली,कांकेरलंका के नक्सल प्रभावित ग्रामों के विद्यार्थियों ने भी इस संस्था में प्रवेश लिया है।

स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आकर्षक कक्षा है, जहां प्रतिदिन व्यवस्थित समय सारणी अनुसार अध्ययन अध्यापन किया जाता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण में खेल एवं अन्य पाठ्य सहगामी व कलात्मक गतिविधियों से बच्चों में उनकी रचनात्मकता को नया आयाम देने हेतु सुविधा युक्त व्यवस्थाएं की जा रही है। गुणवत्ता युक्त अध्यापन और स्कूल प्रबंधन को अनुशासित स्वरूप देने उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन कर प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य एवं माध्यमिक शाला प्रधान अध्यापक का चयन किया गया है। संस्था के विद्यार्थियों के द्वारा विकासखंड एवं जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा को साबित कर शाला को गौरवान्वित भी किया है। हाल ही में आयोजित पालको के मीटिंग में पालक/अभिभावकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब हम अपने बच्चों के भविष्य के लिए निश्चिंत है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए इस महत्वपूर्ण कदम से समाज का हर वर्ग पूर्ण समानता के साथ अपने सपनों को साकार करेगा और बच्चों का भविष्य स्वर्णिम होगा।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

2 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

2 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

2 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

2 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

2 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

2 hours ago