० लोगों ने दिया जनता कर्फ्यू को समर्थन

लोकेश शर्मा
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद लोगों ने जनता कर्फ्यू को पूरा समर्थन दिया है. इसके साथ ही देश के कोने-कोने से लोगों ने ताली-थाली बजाकर देश की सेवा में लगे लोगों का आभार भी व्यक्त किया.
कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए आज पूरा हिन्दूस्तान एकजुट दिखा. जनता कर्फ्यू का पालन करते हुए लोगों ने आज घरों में रहने की ठानी. आज सड़के सूनी, बाजार में सन्नाटा पसरा दिखा है. लोग घर में बैठकर, बेहद धैर्य का परिचय देकर कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोक रहे हैं.
इसके साथ ही लोगों ने घरों में रहकर ताली और थाली बजाकर उन लोगों का आभार भी जताया, जो कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए मोर्चा थामे हुए हैं. इसके साथ ही लोगों ने शंख भी बजाया.
० 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भी किया समर्थन


राजनांदगांव शहर में 90 वर्षीय महिला ने भी शाम 5 बजे भोपू बजाकर अपना समर्थन दिया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *