शहर में अवैध रूप से चल रही मिल, पार्षद ने पर्यावरण विभाग में की शिकायत

राजनांदगांव। नगर निगम क्षेत्र के राजीव नगर वार्ड 42 में अवैध तरीके से चल रही मिल के खिलाफ पार्षद ऋषि शास्त्री ने रायपुर स्थित पर्यावरण विभाग कार्यालय में शिकायत की है। पार्षद का आरोप है उसके वार्ड में चार मिल चल रही है जिसे प्रदूषण प्रमाण पत्र नही मिला है। मिल से निकलने वाले गंदे पानी से वार्ड की जनता का सेहत खराब हो रहा है। मिल की चिमनियां पुरानी हो चुकी हैं जिससे रिसकर धुआं आस-पास के लोगों के घर तक पहुंच रहा है।

वार्ड में ही स्थित करोड़ों की लागत से बनाए गए स्टोटर्फ का मैदान भी धुएं के कारण ही काला पड़ रहा है। मिल से निकलने वाले बदबूदार कचरे से पूरा मोहल्ला परेशान है। ऋषि ने पहले भी टोल फ्री नंबर 1100 से मिल के संबंध में शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नही होने पर मंगलवार को फिर से शिकायत की है।

सड़क पर कचरा फेंकने वाले को नोटिस

निगम पूरे क्षेत्र में मासिक 30 रुपये नही देने वालों की लिस्ट बना रहा है। ऐसे लोगों को सड़क में कचरा नही फेकने की हिदायत देने के साथ घर के आस-पास कचरा फैलाने वालों को नोटिस भी दे रहा है। राजीव वार्ड में ही कुल 514 घरों में 104 घर में डस्टबिन नही लिया गया है। सभी को नोटिस देकर कचरा नही फेंकने कहा गया है।

वर्सन

वार्ड में बिना प्रदूषण जांच के नियमों को ताक में रखकर मिल चलाई जा रही है। इसके खिलाफ शिकायत की गई है। यदि मिल संचालकों पर कार्रवाई नही की जाती है तो हम आंदोलन करेंगें।

ऋषि शास्त्री, पार्षद वार्ड 42

kgnews

Recent Posts

CG में सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, कोटवार निलंबित, पटवारी पर भी जांच की आंच

CG में सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, कोटवार निलंबित, पटवारी पर भी जांच की आंच

गरियाबंद. जिले के बजाड़ी में सरकारी जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री के मामले में प्रशासन…

34 minutes ago
आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने लिखी सफलता की नई इबारत

आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने लिखी सफलता की नई इबारत

सफलता की कहानी  आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए…

2 hours ago
CG Cabinet का बड़ा फैसला! तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण

CG Cabinet का बड़ा फैसला! तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की…

2 hours ago
उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया ₹2.5 लाख किलो वाला खास आम, जबलपुर के भक्त 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा

उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया ₹2.5 लाख किलो वाला खास आम, जबलपुर के भक्त 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा

उज्जैन उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में जबलपुर की रानी सिंह परिहार ने करीब 5…

2 hours ago