Categories: दिल्ली

अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है आखिरी सुनवाई

नई दिल्‍ली। बहुचर्चित अयोध्‍या राम जन्‍मभूमि के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस प्रकरण में बुधवार का सुनवाई पूरी होने की संभावना है। इस मसले पर अभी तक जितनी भी बार सुनवाई हुई थी, उस पर पूरे देश की नजरें रही हैं और अब चूंकि सुनवाई अंतिम दौर में है, ऐसे में इसकी गहमागहमी बढ़ गई है। मंगलवार को शीर्ष अदालत ने पक्षकारों को अपना पक्ष रखने के लिए समय बांटा, इससे तो यही आभास होता है कि अब मामले की आखिरी सुनवाई होने वाली है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले 18 अक्‍टूबर तक सुनवाई पूरी करने की बात कही थी, बाद में इस तारीख को बदलकर 17 अक्‍टूबर भी बताया गया था।सुप्रीम कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश रंजन गोगोई ने यह स्‍पष्‍ट किया कि वे किसी भी पक्ष को यह भरोसा नहीं दे रहे हैं कि उन्‍हें समय दिया जाएगा। ऐसा उन्‍होंने इसलिए कहा क्‍योंकि कुछ वकीलों ने पक्ष रखने का समय मांगा था।

ऐतिहासिक भूल सुधारने का आया समय

कोर्ट में हिंदू पक्ष महंत सुरेश दास ने मस्जिद को एक ऐतिहासिक गलती बताया। उनके वकील परासरन ने कहा कि बाबर एक आतताई थी और उसने यहां भगवान श्रीराम के जन्‍मस्‍थान पर मस्जिद का निर्माण किया था। यह एक ऐतिहासिक भूल थी जिसमें सुधार किए जाने का अब समय आ गया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि भारत सदा से एक सुसभ्‍य राष्‍ट्र रहा है जिसने आज तक किसी अन्‍य देश पर हमला नहीं किया। हमारे यहां तो अतिथि को भगवान का दर्जा दिया गया है। भारत में कई आक्रमणकारी आए और बाबर भी उनमें से ही एक था। ऐसे में उसे शासक कहना ठीक नहीं होगा।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

2 hours ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

2 hours ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

2 hours ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

2 hours ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

3 hours ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

3 hours ago