रेत माफियाओं पर बैतूल में 1 अरब 37 करोड़ का जुर्माना, 7 दिन में जमा कराने का अल्टीमेटम

 बैतूल

 बैतूल में रेत माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. अवैध रेत उत्खनन को लेकर अपर कलेक्टर न्यायालय ने छह रेत माफियाओं के खिलाफ एक अरब 37 करोड़ का जुर्माना लगाया है. कार्रवाई के दौरान जब्त की गई एक करोड़ 25 लाख मूल्य की दो पोकलैंड मशीनें और एक जेसीबी मशीन भी राजसात की गई है.

बैतूल में 14 और 15 मई को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एसपी निश्चल झरिया और खनिज विभाग की टीम ने 6 रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की थी. रेत माफियाओं के पास से दो पोकलैंड मशीनें और एक जेसीबी मशीन भी जब्त की गई थी. खनिज विभाग ने   अपर कलेक्टर बैतूल के न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया था.

अपर कलेक्टर न्यायालय ने  प्रकरण का निराकरण करते हुए रेत माफिया अंकुर उर्फ रिंकू राठौर, अरशद कुरैशी निवासी शाहपुर, महेंद्र धाकड़ ग्राम मांडवी, दीपेश पटेल भोपाल, रवींद्र चौहान भोपाल और मो. इलियास सारनी पर चार अलग अलग प्रकरण में 1 अरब 37 करोड़ का जुर्माना लगाया है. आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि 7 दिन के अंदर जुर्माना की राशि जमा नहीं की गई तो इनकी चल अचल संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसी को लेकर जिला प्रशासन ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और जल्द ही इनके खिलाफ बनाए गए प्रकरण का निराकरण किया . 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

डॉ. रमन सिंह की कार्यकर्ताओं को नसीहत, बोले- चुनाव में अभी ढाई साल बाकी, संगठन मजबूत करने पर दें जोर

डॉ. रमन सिंह की कार्यकर्ताओं को नसीहत, बोले- चुनाव में अभी ढाई साल बाकी, संगठन मजबूत करने पर दें जोर

कवर्धा. भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं…

19 minutes ago
कृषि और कृषक कल्याण है सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

कृषि और कृषक कल्याण है सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई…

24 minutes ago
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत फिलहाल बरकरार, अब इस दिन होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत फिलहाल बरकरार, अब इस दिन होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

इंदौर  इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हुई हत्या के मामले…

27 minutes ago
सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा में…

29 minutes ago
छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : राजेश अग्रवाल

छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : राजेश अग्रवाल

रायपुर  छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने तथा प्रदेश…

34 minutes ago
श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं

श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं

रायपुर छत्तीसगढ़ के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा दायरे का विस्तार करने और…

37 minutes ago