मालवा-निमाड़ में सौ करोड़ यूनिट ज्यादा बिजली वितरित

भोपाल
मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मालवा निमाड़ में गुणवत्ता के साथ बिजली आपूर्ति की जा रही है। राज्य शासन के अनुसार कृषि क्षेत्र के लिए दस घंटे दैनिक एवं अन्य सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए चौबीस घंटे आपूर्ति व्यवस्था लागू है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक कंपनी क्षेत्र में सौ करोड़ यूनिट बिजली पिछले वर्ष के समान अवधि की तुलना में ज्यादा वितरित हुई है।

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि जारी वित्तीय वर्ष के करीब छः माह बीतने को हैं। इस दौरान कंपनी क्षेत्र में 1396 करोड़ यूनिट बिजली का वितरण हुआ है, यह गत वर्ष के समान अवधि की तुलना में करीब सौ करोड़ यूनिट ज्यादा है। वर्ष 2023 एवं 2024 की समान अवधि में 7.60 प्रतिशत ज्यादा आपूर्ति हुई है। प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि उक्त अवधि में सबसे ज्यादा आपूर्ति वाले जिलों में इंदौर 11.90, आगर 11.76, उज्जैन 9 प्रतिशत, देवास 8.85 प्रतिशत वृद्धि वाले जिले हैं। शेष अधिकांश जिलों में 1 से 5 प्रतिशत ज्यादा बिजली आपूर्ति हुई है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि आपूर्ति संबंधी दैनिक समीक्षा की जाती है। कंपनी स्तर, रीजन स्तर, जिला/सर्कल स्तर पर नियमित रूप से आपूर्ति संबंधी फीडबैक भी लिया जाता है। जहां भी कोई तकनीकी कठिनाई या मौसमी कारण से कोई बाधा आती है, वहां विद्युत वितरण कंपनी की टीम समय पर पहुंचकर निराकरण करती हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

रायपुर स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ प्रदेश में मानसून की…

14 minutes ago
तीजन बाई का ऐतिहासिक तंबूरा संग्रहालय नहीं जाएगा! परिवार ने गनियारी स्थित कौशल्या निवास में सहेजने का लिया फैसला

तीजन बाई का ऐतिहासिक तंबूरा संग्रहालय नहीं जाएगा! परिवार ने गनियारी स्थित कौशल्या निवास में सहेजने का लिया फैसला

दुर्ग देश की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण सम्मान से सम्मानित तीजन बाई का ऐतिहासिक…

19 minutes ago
राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

10 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

11 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

11 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

11 hours ago