भोपाल
धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में रजिस्ट्री कराने के लिए खासी संख्या में शहरवासी सुबह से ही रजिस्टार कार्यालय पहुंचे। पंजीयन विभाग को अंदाजा था कि मुहूर्त में रजिस्ट्रियां होनी हंै, इसको देखते हुए पंजीयन विभाग ने स्लाट की संख्या एक हजार 40 कर दी है। दरअसल आगामी दो दिन शनिवार और रविवार अवकाश होने की वजह से रजिस्ट्रियां नहीं हो सकेंगी। जिससे लोगों ने धनतेरस के लिए स्लाट बुक करवा लिए है।
जानकारी के अनुसार जिले में लोगों द्वारा घर, दुकान, प्लाट और जमीन की जमकर खरीदारी की गई है। इनके सौदे शुक्र वार को धनतेरस पर होंगे। जिससे परी बाजार और आईएसबीटी स्थित पंजीयन कार्यालयों में भीड़ है। प्रापर्टी के खरीदारों ने गुरु वार को ही स्लाट बुक कर दिए हैं। ऐसे एक हजार से अधिक रजिस्ट्रियां और 40 से 60 करोड़ तक के कारोबार की उम्मीद पंजीयन अधिकारियों को है। इसके लिए विभाग ने प्रति सब रजिस्ट्रार स्लाट की संख्या 75 से बढ़ाकर 80 कर दी है। इस तरह 13 सब रजिस्ट्रार के अनुसार कुल एक हजार 40 स्लाट उपलब्ध कराए गए हैं।
ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…
दुर्ग. सेवा सहकारी समितियों में भंडारित खाद के तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए…
इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्हाेंने…
उज्जैन धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर का गर्भगृह अब चांदी की…
रायपुर राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम मोरकुटूम्ब की रहने वाली मितानीन प्रशिक्षक …