रायपुर : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव पुरस्कार वितरण

रायपुर :  राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में कलाकारों ने चार श्रेणीयों में अपने नृत्य का प्रदर्शन किया। इसमें पहले विवाह एवं अन्य संस्कार, दूसरा पारंम्परिक त्यौहार एवं अनुष्ठान, तीसरा फसल कटाई एवं कृषि तथा अन्य पांरम्परिक विधाएं शामिल रहीं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नृत्य महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता नृतक दलों को पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। 

प्रत्येक श्रेणी के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में नृतक दल को पांच लाख रूपए की राशि, द्वितीय पुरस्कार के रूप में तीन लाख रूपए की राशि, तृतीय पुरस्कार में दो लाख रूपए और सांत्वना पुरस्कार के रूप में नर्तक दलों को 25-25 हजार रूपए के चेक प्रदान किए गए। 

विवाह एवं अन्य संस्कार श्रेणी में प्रथम पुरस्कार- गौर माडि़या छत्तीसगढ़ श्री चंदन सिंह बघेल दल को दिया गया। इस श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार डमकच झारखंड के श्री किशोर नायक दल, तृत्तीय पुरस्कार (संयुक्त रूप से) विवाह नृत्य लद्दाख के श्री सोनम सोपेरी टीम एवं तमांग सेलो, सिक्किम सुश्री गायत्री राय की टीम को प्रदान किया गया। इस श्रेणी में सांत्वना पुरस्कार कयांग, हिमांचल श्री बृजलाल दल को दिया गया।

द्वितीय श्रेणी पारंम्परिक त्यौहार एवं अनुष्ठान में प्रथम पुरस्कार सिंगारी ओडिसा के श्री ध्यानानंद पेडा दल को, द्वितीय पुरस्कार तारपा, महाराष्ट्र के श्री राजन वैद्य दल एवं तृतीय पुरस्कार (संयुक्त रूप से) छाऊ, झारखंड श्री प्रभात महतो दल एवं कोमकोया, आंध्रप्रदेश श्री मधु को तथा सांत्वना पुरस्कार सगोरिया, मध्यप्रदेश श्री गोविंद गहलोत को प्रदान किया गया।

तृतीय श्रेणी फसल कटाई एवं कृषि में प्रथम पुरस्कार करमा तिहार, बिहार के श्री रणधीर दल, द्वितीय पुरस्कार झिंझी, उत्तर प्रदेश श्री बंटी राणा दल तथा तृतीय पुरस्कार (संयुक्त रूप से) ममीता, त्रिपुरा, श्री अशोक बर्मन टीम एवं टोडा, तमिलनाडु सुश्री असमामल्ली टीम तथा सांत्वना पुरस्कार लम्बाड़ी तेलंगाना श्री चंदू नायक दल को दिया गया।

चतुर्थ श्रेणी में अन्य पांरम्परिक विधाएं में प्रथम पुरस्कार बगड़वाल उत्तराखंड श्री प्रेम हिंदवाल, द्वितीय पुरस्कार गद्दीराम हिमांचल के श्री प्यारेलाल तथा तृतीय पुरस्कार (संयुक्त रूप से) राढवा गुजरात श्री राजेश राढवा और डाग गुजरात श्री पवन बादल तथा सांत्वना पुरस्कार इदु, अरूणाचल के टेशी मित्री को दिया गया।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

6 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

7 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

7 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

7 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

7 hours ago