मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की नववर्ष की शुरूआत

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नए वर्ष 2020 की शुरूआत की। मुख्यमंत्री इसके बाद कोतवाली के पास चावड़ी में मेहनतकश मजदूर भाई-बहनों को मिठाईयां खिलाकर और कम्बल भेंट कर उनके साथ नववर्ष की खुशियां बांटी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को नये वर्ष की बधाई देते हुए इस मौके पर प्रदेश के श्रमवीरों के लिए एक नई योजना प्रारंभ करने की घोषणा भी की। इसमें पंजीकृत मजदूर के काम के दौरान मृृत्यु पर परिवार को एक लाख रूपए तथा दिव्यांगता पर 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता मुहैया करायी जाएगी। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में यह योजना पंचायत चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रभावशील होगी। इस अवसर पर विधायक श्री मोहन मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, श्रमायुक्त श्री सुबोध सिंह उपस्थित थे।

श्रम विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मुख्यमंत्री विश्वकर्मा निर्माण श्रमिक मृृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल में पंजीकृृत असंगठित श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार मृृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना शुरू की जाएगी। इन योजनाओं में 18 से 60 आयु वर्ग के निर्माण एवं असंगठित श्रमिक लाभान्वित होंगे। मादक द्रव्य पदार्थो के सेवन, एक-दूसरे को मारपीट और आत्महत्या में हुई मृृत्यु में यह सहायता नही मिलेगी। निर्माण श्रमिकों से संबंधित राशि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल द्वारा दी जाएगी तथा असंगठित श्रमिकों से संबंधित राशि असंगठित कर्मकार मण्डल को राज्य बजट से प्राप्त प्रदान की जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर  वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने आज नवा रायपुर में संचालित महत्वपूर्ण विकास कार्यों का…

2 hours ago
रक्षा उत्पाद की 3 एमएसएमई इकाइयों ने डिफेंस टेक भारत 2026” में किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

रक्षा उत्पाद की 3 एमएसएमई इकाइयों ने डिफेंस टेक भारत 2026” में किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

भोपाल  मध्यप्रदेश की रक्षा उत्पाद से जुड़ी 3 एमएसएमई इकाइयों ने बेंगलुरु में संपन्न हुए…

3 hours ago
केन्द्रीय विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने किया संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का निरीक्षण

केन्द्रीय विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने किया संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का निरीक्षण

भोपाल  भारत सरकार के विद्युत सचिव  पंकज अग्रवाल ने संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर…

3 hours ago
सादगी और मितव्ययिता का संदेश, जनसेवा का अटल संकल्प

सादगी और मितव्ययिता का संदेश, जनसेवा का अटल संकल्प

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सादगी से जनसेवा की एक अलग मिसाल…

3 hours ago
बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव बंसल

बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव बंसल

रायपुर.  लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज मुंगेली जिले का दौरा…

3 hours ago
शुभ-लाभ” भारतीय अर्थचिंतन का मूल दर्शन है, जीवन-दर्शन का शाश्वत आधार है : मंत्री परमार

शुभ-लाभ” भारतीय अर्थचिंतन का मूल दर्शन है, जीवन-दर्शन का शाश्वत आधार है : मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि चार्टर्ड…

3 hours ago